5 खिलाड़ी जिन्हें चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज, घरेलू क्रिकेट में लगा रहे आग

Updated on 13-01-2024 01:41 PM
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज खेलेगी। 5 मैचों की सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। रोहित शर्मा की कप्तानी में चयनकर्ताओं ने 16 सदस्यीय टीम का चयन किया है। यूपी के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को पहली बार टीम में जगह मिली है। इसके साथ ही चयनकर्ताओं ने कई खिलाड़ियों को नजर अंदाज भी किया है। हम आपको 5 ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें घरेलू क्रिकेट में दमदार रिकॉर्ड के बाद भी टीम इंडिया में जगह नहीं मिली।

सौरभ कुमार

यूपी के स्पिनर सौरभ कुमार घरेलू क्रिकेट में लगातार विकेट ले रहे हैं। 65 फर्स्ट क्लास मैच में उनके नाम 280 विकेट हैं। इंडिया ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्हें भारतीय टीम में शामिल भी किया जा चुका है। लेकिन अभी तक खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में वह टीम का हिस्सा नहीं हैं।

वॉशिंगटन सुंदर

टेस्ट में सुंदर को भारत के लिए कम ही खेलने का मौका मिला है लेकिन उन्होंने अपनी छाप छोड़ी है। 4 टेस्ट की 6 पारियों में उन्होंने 3 अर्धशतक लगाए हैं। बल्लेबाजी औसत 66 का है। गाबा टेस्ट में भी उनका बल्ला बोला था। फिर भी सुंदर को टेस्ट टीम में अब जगह नहीं मिल रही है।

अभिमन्यू ईश्वरन

अभिमन्यू ईश्वरन को कई बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। लेकिन अभी तक खेलने को मौका नहीं मिला है। वह अभी तक बैकअप ओपनर ही हैं। जब कोई चोटिल होता है तो टीम में आते हैं और फिर बाहर कर दिया जाता है। 89 फर्स्ट क्लास मैच में उनका औसत 47 का है।

सरफराज खान

सरफराज खान क्यों भारतीय टीम में नहीं आ पा रहे हैं, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। घरेलू क्रिकेट में वह रनों का अंबार लगा रहे हैं। एक बार फिर सरफराज को टीम में जगह नहीं मिली है। मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर के बल्ले से रन नहीं निकल रहे फिर भी सरफराज को मौका नहीं मिला।

रजत पाटिदार

शुभमन गिल लगातार फेल हो रहे हैं, अय्यर का भी वही हाल है। लेकिन घरेलू क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज रजत पाटिदार को चयनकर्ता नजरअंदाज किए जा रहे हैं। पाटिदार ने 54 फर्स्ट क्लास मैच में 45 की औसत से 3845 रन बनाए हैं। वह 11 शतक मार चुके हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.