5 खिलाड़ी जो वेस्टइंडीज दौरे पर टीम इंडिया में जगह पाने के थे हकदार, चयनकर्ताओं ने किया नजरअंदाज

Updated on 24-06-2023 10:19 PM
भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज का दौरा करेगी। दोनों टीमों के बीच 2 टेस्ट और 3 वनडे के बाद 5 टी20 मैच खेले जाएंंगे। टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। वनडे के लिए 17 खिलाड़ी जबकि टेस्ट के लिए 16 खिलाड़ी चुने गए हैं। हालांकि इसमें कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो टीम में जगह पाने के हकदार थे। लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें नजर अंदाज कर दिया। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर (वनडे)

2023 की शुरुआत तक वॉशिंगटन सुंदर भारतीय वनडे टीम का हिस्सा थे। लेकिन फिर टीम से बाहर कर दिया गया। 16 मैचों में 16 विकेट देने के साथ ही सुंदर ने ​29.12 की स्ट्राइक रेट से 233 रन भी बनाए हैं। फिर भी उन्हें वनडे टीम में नहीं चुना गया। टेस्ट में भी उन्हें आखिरी बार 2021 में खेलने का मौका मिला था।

सूर्यकुमार यादव (टेस्ट)

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। लेकिन अब टीम से पूरी तरह बाहर कर दिया गया है। सूर्या को टेस्ट टीम का एक्स फैक्टर कहा जा रहा है लेकिन खुद को साबित करने का मौका भी नहीं दिया गया।

अर्शदीप सिंह (वनडे)

टी20 में अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए कमाल का खेल दिखाया है। वनडे में उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर पिछले साल तीन मैच मिले थे। उन्हें साल की शुरुआत में भी टीम में रखा गया था लेकिन अब बाहर चल रहे हैं। 2013 में भारत के लिए आखिरी वनडे खेलने वाले जयदेव उनादकट को टीम में जगह मिली है।

अभिमन्यु ईश्वरन (टेस्ट)

बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन काफी समय से भारतीय टीम के साथ हैं। वह रिजर्व से लेकर मुख्य टीम का हिस्सा रहे। लेकिन 27 साल के इस खिलाड़ी को खेलने का मौका नहीं मिला। अब ईश्वरन को बाहर कर टीम में दो युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़ की एंट्री हो गई है। दोनों फर्स्ट क्लास में ईश्वरन के अनुभव के सामने ये दोनों कहीं नहीं टिकते।

सरफराज खान (टेस्ट)

हर कोई यही सवाल कर रहा है कि सरफराज खान को मौका कब मिलेगा। 37 फर्स्ट क्लास मैचों में सरफराज के नाम 79.65 की औसत से 3505 रन हैं। उन्होंने 13 शतक ठोके हैं। रणजी में रनों का अंबार लगा रहे हैं। इसके बाद भी मुंबई के इस खिलाड़ियों को एक बार फिर टेस्ट टीम में मौका नहीं दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.