भोपाल में 10 में से 5 बुजुर्ग जूझ रहे अकेलेपन:हेल्पलाइन पर सिर्फ एक हफ्ते में आए 368 कॉल्स

Updated on 15-02-2026 08:24 PM
भोपाल, भोपाल में हर 10 में से 5 से ज्यादा बुजुर्ग अकेलेपन से जूझ रहे हैं। चित्रांश ह्यूमन एंड वेलफेयर (CHW) समिति के अनुसार, हेल्पलाइन में महज एक हफ्ते में 368 बुजुर्गों ने कॉल कर सहायता मांगी। अकेलेपन से जूझ रहे सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों ने अपने मन की बात साझा की। कई ने कानूनी सलाह और दस्तावेजी मदद ली।

संस्था की हेल्पलाइन नंबर पर एक सप्ताह में 368 कॉल्स प्राप्त हुए। इनमें से 209 बुजुर्ग ऐसे थे, जिन्होंने अकेलेपन की समस्या साझा की। अधिकांश कॉलर्स ने बताया कि पत्नी या बच्चे विदेश में रहने के कारण वे अकेले रह रहे हैं और मानसिक रूप से परेशान हैं।

इसके अलावा 49 बुजुर्गों ने वृद्धाश्रम से संबंधित जानकारी मांगी। वहीं, 27 वरिष्ठ नागरिकों ने पेंशन, आयुष्मान कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज बनवाने में सहायता की मांग की।

संस्था अब इमोशनल सपोर्ट और लीगल एडवाइज के साथ-साथ जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए मुफ्त फिजियोथैरेपी सेवा भी शुरू कर रही है, ताकि उन्हें घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

83 को मिला कानूनी परामर्श 

परिवार या पड़ोसियों की प्रताड़ना की शिकायत करने वाले 83 बुजुर्गों को संस्था की लीगल एक्सपर्ट एडवोकेट चंदन अवस्थी ने नि:शुल्क कानूनी सलाह दी। कई मामलों में उन्हें अधिकारों की जानकारी देकर आगे की प्रक्रिया समझाई गई।

अब मिलेगी मुफ्त फिजियोथैरेपी सेवा

इमोशनल सपोर्ट और लीगल एडवाइज के बाद अब संस्था ने गरीब और असहाय बुजुर्गों के लिए फिजियोथैरेपी सेवा शुरू की है। इसके लिए फिजियोथैरेपी कंसल्टेंट से अनुबंध किया है, ताकि बुजुर्गों को उनके घर के पास स्थित सेंटर में उपचार मिल सके।

जो बुजुर्ग पूर्ण रूप से बेड रेस्ट पर हैं, उनके लिए फिजियोथैरेपिस्ट घर जाकर निशुल्क सेवा देंगे। संस्था के उपाध्यक्ष मोहन सोनी ने बताया कि बुजुर्गों की बढ़ती परेशानियों को देखते हुए यह पहल की गई है। हेल्पलाइन पूरी तरह नि:शुल्क है और भविष्य में और सेवाएं जोड़ने की योजना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.