एमपी में 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खुलेंगे:एमबीबीएस की 750 सीटें बढ़ेंगी

Updated on 28-11-2024 12:26 PM

मध्यप्रदेश में अगले शैक्षणिक सत्र से 5 नए सरकारी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। ये कॉलेज बुधनी, मंडला, श्योपुर, सिंगरौली, राजगढ़ में खुलेंगे। इन सभी में 150-150 सीटें होंगी। इस तरह प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 750 सीटें बढ़ जाएंगी।

वहीं, 12 नए प्राइवेट कॉलेज जिला अस्पतालों से संबद्धता के बाद खुलेंगे। इनसे 1200 सीटें बढ़ेंगी, इस तरह कुल 1950 मेडिकल सीटें बढ़ने की संभावना है। इन कॉलेजों के शुरू होने के बाद प्रदेश में 21 सरकारी और 15 निजी कॉलेज हो जाएंगे, यानी इनकी कुल संख्या बढ़कर 36 हो जाएगी।

इनके अलावा सरकार के इसी कार्यकाल में 12 नए प्राइवेट मेडिकल कॉलेज खुलना भी प्रस्तावित हैं। इनके बाद मध्यप्रदेश में कुल 48 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा, 'सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी मरीजों के लिए डॉक्टर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। 12 जिलों में पीपीपी मोड पर प्राइवेट मेडिकल कॉलेज भी खोले जा रहे हैं।

प्रदेश में 2003 तक सिर्फ 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे। बीते 20 वर्ष में 12 नए मेडिकल कॉलेज खुले और अब एक साथ 12 अन्य मेडिकल कॉलेज पीपीपी मोड पर शुरू किए जा रहे हैं।'

यहां पीपीपी मोड पर खोले जाएंगे मेडिकल कॉलेज कटनी, टीकमगढ़, बालाघाट, धार, सीधी, खरगोन, पन्ना, बैतूल, भिंड, नर्मदापुरम्, देवास और मुरैना।

​​​​​​नए कॉलेज खुलने पर टॉप-10 में आ जाएगा एमपी देशभर में सबसे ज्यादा 72 मेडिकल कॉलेज तमिलनाडु में हैं। दूसरे नंबर पर कर्नाटक में 70, तीसरे पर उत्तर प्रदेश में 68 मेडिकल कॉलेज हैं।

वहीं, मध्यप्रदेश में फिलहाल 36 मेडिकल कॉलेज हैं और इसका नंबर देश में 10वां है। अगले साल 48 मेडिकल कॉलेज होने पर एमपी इस सूची में छठवें स्थान पर पहुंच जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.