वेस्टइंडीज टीम से 5 मैच विजेताओं की 'छुट्टी', होते तो वनडे में भारत की जीत थी मुश्किल

Updated on 25-07-2023 06:02 PM
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में घुटनों पर ही रेंगते दिखी वेस्टइंडीज ने वनडे टीम का ऐलान किया है। 3 मैचों की सीरीज के लिए उसने शिमरन हेटमायर सहित तमाम सूरमाओं को जगह दी है, लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे खिलाड़ी टीम से बाहर हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच जितवा सकते हैं। ऐसे में वनडे सीरीज भी अपने नाम आसान से अगर कर ले तो अतिश्योक्ति नहीं होनी चाहिए। हालांकि, यह समझ पाना थाड़ा मुश्किल है कि वे खुद नहीं टीम में आना चाहते हैं या सिलेकटरों ने उन्हें नहीं चुना। आइए देखते हैं लिस्ट...

ओडियन स्मिथ

आईपीएल से पहले अपनी विध्वंसक बैटिंग और कातिलाना गेंदबाजी से सनसनी बना यह खिलाड़ी भी टीम में नहीं है। स्मिथ के नहीं होने से वेस्टइंडीज को बड़ा झटका लगा है। इससे आप समझ सकते हैं कि विंडीज में टैलेंट की कमी नहीं है, लेकिन सिलेक्टर्स अपने प्लेयर्स को एकजुट करने में असफल हो रहे हैं।

जेसन होल्डर

होल्डर टेस्ट सीरीज में शामिल थे। उनका प्रदर्शन बहुत प्रभावी नहीं रहा था, लेकिन वह संभवत: इकलौते ऐसे ऑलराउंडर हैं, जो हमेशा टीम के लिए शतप्रतिशत देना चाहते हैं। वह भी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं हैं।

शाई होप

वनडे वर्ल्ड कप क्वॉलिफायर के लिए शाई होप टीम में शामिल थे। उन्होंने कुछ अच्छी पारियां भी खेली थीं, लेकिन बदकिस्मती से टीम क्वॉलिफाइ करने से चूक गई। यह बल्लेबाज अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाना जाता है। अगर वह होते तो विंडीज के लिए X फैक्टर साबित होते।

आंद्रे रसेल

दुनियाभर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे रसेल के पावर से भला कौन परिचित नहीं है। वह बोर्ड के साथ अनबन की वजह से सिलेक्शन के लिए उपलब्ध नहीं हैं। अगर वह टीम में होते तो दर्शकों को अलग लेवल का रोमांच देखने को मिलता।

निकोलस पूरन

अमेरिका में जारी मेजर लीग क्रिकेट में वॉशिंगटन के खिलाफ कहर बरपाते हुए नाबाद 62 रन ठोकने वाले निकोलस पूरन भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। माना जा रहा था कि वह सिलेक्शन के लिए उपस्थित नहीं थे। पूरन को लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता की वजह से दूसरा क्रिस गेल भी कहा जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
Advt.