बांग्लादेश के 5 खिलाड़ी, जिनसे भारत को बचकर रहना होगा, एक तो बुमराह जैसा खतरनाक है!

Updated on 19-02-2025 02:21 PM
चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। पहले ही मैच में मेजबान पाकिस्तान की टीम का सामना न्यूजीलैंड से होगा। वहीं टीम इंडिया अपने पहले मैच में 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ उतरेगी। इस मैच में टीम इंडिया का पलड़ा बांग्लादेश के ऊपर थोड़ा भारी नजर आता है, लेकिन पिछले 5 मैचों का रिकॉर्ड अगर देखें तो बांग्लादेश की टीम भारत पर भारी पड़ी है। बांग्लादेश की टीम में 5 ऐसे खिलाड़ी मौजूद हैं जिनसे टीम इंडिया को बचकर रहने की जरूरत है

मुस्ताफिजुर रहमान से बचकर

बांग्लादेश की तेज गेंदबाजी लाइन अप में पिछले 10 साल से सबसे बड़े हथियार मुस्ताफिजुर रहमान ही हैं। ये गेंदबाज भारतीय टीम के खिलाफ और ज्यादा तगड़ा हो जाता है और उनका टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड भी तगड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया को मुस्ताफिजुर रहमान से बचकर रहने की जरूरत है। खासकर मुस्ताफिजुर रहमान के पास नई गेंद से स्विंग और पुरानी गेंद से स्लोअर गेंद फेंकने की तगड़ी कला है।

मेहदी हसन मिराज बड़े मैच विनर

टीम इंडिया अगर पिछले 5 मैचों में से बांग्लादेश के खिलाफ 3 हारी है तो इसका सबसे बड़ा कारण मेहदी हसन मिराज रहे हैं। मेहदी हसन मिराज ने टीम इंडिया के खिलाफ 2022 में 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। इसके अलावा वो घातक स्पिन गेंदबाज तो हैं ही। टीम इंडिया के सामने जब भी बांग्लादेश की टीम मुश्किल में नजर आती है वहीं मिराज खड़े हो जाते हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी से टीम इंडिया को बचकर रहना होगा।

तस्कीन अहमद से खतरा

टीम इंडिया को तस्कीन अहमद से भी बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। तस्कीन अहमद नई गेंद से तेज तर्रार स्विंग गेंदबाजी करते हैं। वनडे में उनके नाम सिर्फ 77 मैचों में 109 विकेट हैं। टीम इंडिया के खिलाफ तस्कीन का रिकॉर्ड भी कमाल का है। टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर में रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे मैच विनर्स हैं और इन सभी बल्लेबाजों को तस्कीन से बचकर रहने की जरूरत है।

मुश्फिकुर रहीम को काफी अनुभव

शाकिब अल हसन के बाहर होने के बाद बांग्लादेश की टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम हैं। मुश्फिकुर रहीम को इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए 15 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है। इस खिलाड़ी ने भी कई बड़े मैचों में टीम इंडिया को परेशान किया है। टीम इंडिया के पास वैसे ही जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं हैं। ऐसे में अगर मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर टिक गए तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है।

नजमुल हसन शांतो का बल्ला चल रहा

बांग्लादेश के मौजूदा कप्तान नजमुल हसन शांतो से भी टीम इंडिया को बचकर रहने की जरूरत है। शांतो का बल्ला इस वक्त रंग में है। उन्होंने हाल ही में एक तगड़ी सेंचुरी बनाई थी। उनके पास भी अपने दम पर बड़े-बड़े मैचों को पलटने की कला है। ऐसे में टीम इंडिया को अगर ये मैच गंवाने से बचना है तो शांतों का विकेट जितनी जल्दी हो सके निकालना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 July 2026
नई दिल्ली: बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मैच पूरा नहीं हो सका। चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया के…
 02 July 2026
अटलांटा: फीफा विश्व कप 2026 में इंग्लैंड की फुटबॉल टीम उलटफेर का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। डीआर कांगो के खिलाफ मैच के 74वें मिनट तक इंग्लिश टीम पीछे…
 02 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में सबसे कम…
 02 July 2026
चेस्टर ली स्ट्रीट: आयरलैंड से 2-0 की शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पहली जीत मिलने वाली थी। लेकिन कुदरत को कुछ और ही…
 02 July 2026
लॉस एंजिल्स: बॉलीवुड सुपरस्टार और नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी के को-ओनर शाहरुख खान ने अमेरिका में क्रिकेट के इतिहास का एक नया अध्याय लिख दिया है। कैलिफोर्निया के पोमोना में LA…
 02 July 2026
नई दिल्ली: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू का इंतजार थोड़ा और लंबा हो गया है। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में बेंच पर बैठने के बाद, फैंस…
 02 July 2026
चेन्नई: आईपीएल 2026 के निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या एक बार फिर आईपीएल ट्रेड विंडो के सबसे बड़े नाम बनकर उभरे हैं। रिपोर्ट्स के…
 01 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट सुपरस्टार नजर आते हैं। वे जहां जाते हैं उनके चाहने वाले पीछे-पीछे अपना कैमरा ले आते हैं। कई…
 01 July 2026
नई दिल्ली: आयरलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम को मिली 2-0 की ऐतिहासिक हार के बाद टीम के प्रदर्शन पर…
Advt.