5 भारतीय खिलाड़ी जिनका वर्ल्ड कप 2023 से बाहर रहना तय, अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नहीं मिलेगा मौका!

Updated on 29-06-2023 09:25 PM
वर्ल्ड कप एक ऐसे इवेंट है, जिसमें हर खिलाड़ी खेलना चाहता है। बीसीसीआई और आईसीसी ने वर्ल्ड कप 2023 का शेड्यूल की भी घोषणा कर दिया है। टूर्नामेंट के शुरू होने में 100 दिन से भी कम का समय बचा है। अगर सभी खिलाड़ी फिट रहे तो भारत की वर्ल्ड कप टीम लगभग पक्की है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिले। इसमें न तो चयनकर्ताओं की गलती है और न ही खिलाड़ियों की। लेकिन टीम कॉन्बिनेशन की वजह से कई खिलाड़ियों का सपना टूट सकता है। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

उमरान मलिक

उमरान मलिक अभी भारत में सबसे तेज गेंदबाज हैं। उनके पास लगातार 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने की क्षमता है। लेकिन उनका वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है। इसकी वजह है टीम के पास पहले से 3-4 तेज गेंदबाज हैं, जो लगातार अच्छा कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह भी कुछ समय में वापस लौटने वाले हैं। ऐसे में उमरान मलिक को बाहर बैठना लगभग तय है।

प्रसिद्ध कृष्णा

प्रसिद्ध कृष्णा का वनडे में भारत के लिए शानदार रिकॉर्ड है। 14 मैच में वह 25 विकेट ले चुके हैं। लेकिन वह पिछले साल से ही चोटिल चल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। शमी और बुमराह तो हैं ही। इसके साथ ही शार्दुल बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे में प्रसिद्ध फिट भी होते हैं तो वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल है।

संजू सैमसन

भारत के लिए 11 वनडे खेलने वाले संजू सैमसन का बल्लेबाजी औसत 66 का है। फिर भी टीम में उनकी जगह पक्की नहीं हो पाई है। केएल राहुल के चोटिल होने की वजह से उन्हें वेस्टइंडीज दौरे पर जगह मिली है। वहां सैमसन अच्छा भी करते हैं तो राहुल की वापसी के बाद उन्हें बाहर होना ही पड़ेगा।

वॉशिंगटन सुंदर

वॉशिंगटन सुंदर का वनडे में भारत के लिए कमाल का रिकॉर्ड है। 16 मुकाबले में उन्होंने 29 की औसत से 233 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में भी 16 विकेट लिए हैं। जनवरी तक वह लगातार टीम का हिस्सा थे। लेकिन रविंद्र जडेजा की वापसी के साथ ही उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अब जडेजा और अक्षर पटेल के रहते उन्हें मौका मिलना नामुमकिन है।

दीपक चाहर

दीपक चाहर भारत के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में शामिल हैं। इसके साथ ही बल्ले से भी कमाल की पारियां खेलते हैं। 13 वनडे में 2 अर्धशतक की मदद से उनके 203 रन हैं। गेंदबाजी में भी 16 विकेट हैं। लेकिन दीपक के साथ फिटनेस की समस्या है। अपने आखिरी वनडे में भी वह पूरे ओवर नहीं डाल पाए थे। ऐसे में अब उनका वनडे खेलना मुश्किल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
 24 June 2026
नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
 24 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
 24 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान को 5-0 से हराया। इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो शानदार गोल दागे। रोनाल्डो ने…
 24 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले टीमों में उथल-पुथल देखने को मिल सकती है। इसका नमूना मंगलवार यानि 23 जून को देखने को मिल चुका है। ऋषभ पंत की दोबारा…
 23 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के चलते श्रंखला का…
 23 June 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल के सुपरस्टार लियोनेल मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में कोहराम मचाया हुआ है। ऑस्ट्रिया के खिलाफ मुकाबले में एक बार फिर मेसी का जलवा देखने को…
Advt.