5 दिग्गज खिलाड़ी जो टी20 इंटरनेशनल में शतक नहीं लगा पाए, एक भारतीय धुरंधर का भी नाम

Updated on 06-08-2025 01:25 PM
क्रिकेट का खेल काफी तेजी से बदला है। वनडे में दोहरे शतक लगने लगे हैं। टी20 में भी शतक लगाना अब बड़ी बात नहीं है। लगभग हर बड़े बल्लेबाज के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक है। हालांकि इसके बाद भी कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अपने करियर में शतक ही नहीं लगा पाए। हम आपको 5 ऐसे ही दिग्गज बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिनके नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक दर्ज नहीं है।

निकोलस पूरन

फ्रेंचाइजी क्रिकेट में निकोलस पूरन सबसे बड़े नाम के रूप में गिने जाते हैं। टी20 क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड दमदार है लेकिन इंटरनेशनल में शतक नहीं लगा पाए। 106 मैचों में पूरान ने 136 की स्ट्राइक रेट से 2275 रन बनाए। उनका हाईएस्ट स्कोर 98 रन रहा।

शिखर धवन

2011 से 2021 के बीच शिखर धवन ने भारत के लिए 68 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्होंने 1759 रन बनाए। इस दौरान 11 फिफ्टी ठोकी। वह दो बार अपने करियर में नर्वस नाइंटी में जाकर आउट हुए।

इयोन मॉर्गन

इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन भी टी20 इंटरनेशनल में शतक नहीं लगा पाए। 115 मैच खेलने के बाद उन्होंने 136 की स्ट्राइक रेट से 2458 रन बनाए। मॉर्गन ने 14 फिफ्टी लगाए और सबसे बड़ी पारी 91 रनों की रही।

मोहम्मद हफीज

पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज टॉप ऑर्डर के कमाल के बल्लेबाज थे। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में उनकी सबसे बड़ी पारी नाबाद 99 रनों की है। सिर्फ एक रन से वह शतक चूक गए थे। 108 पारियों में हफीज के नाम 14 फिफ्टी हैं।

केन विलियमसन

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में केन विलियमसन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं, जिनके नाम शतक नहीं है। 93 मैचों में विलियमसन ने 33 की औसत से 2575 रन बनाए हैं। उनकी सबसे बड़ी पारी 95 रनों की है। वह अभी तक 18 फिफ्टी लगा चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.