1100 रुपये की SIP से बन गए 5 करोड़ रुपये, इस म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Updated on 13-10-2024 12:31 PM
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड हो या शेयर बाजार, काफी निवेशक रिस्क की परवाह न करते हुए इनमें निवेश कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे निवेशक ज्यादा रिटर्न चाहते हैं। शायद यही कारण है कि इनमें निवेश करने वालों की संख्या में लगातार तेजी आ रही है। ऐसे ही एक म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को करोड़पति बना दिया है। इस म्यूचुअल फंड का नाम निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड (Nippon India Growth Fund) है।

यह एक मिड कैप इक्विटी फंड है, जो मुख्य रूप से मिड कैप स्टॉक्स में निवेश करता है। जब बात मिड कैप स्टॉक्स की आती है तो यहां रिस्क बढ़ जाता है। निप्पॉन का यह म्यूचुअल फंड बहुत अधिक रिस्क वाली कैटेगिरी में आता है, लेकिन रिटर्न में भी यह काफी बेहतर है। यह म्यूचुअल फंड पिछले कई सालों से अच्छा रिटर्न दे रहा है। इस फंड ने 1100 रुपये महीने की एसआईपी को 5 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड में बदल दिया है। यानी निवेशक करोड़पति हो गए हैं।

क्या है म्यूचुअल फंड?


जिस प्रकार काफी लोग बैंक में या एफडी में पैसा निवेश करते हैं, ऐसे ही म्यूचुअल फंड में भी पैसा निवेश किया जाता है। इसे कोई बैंक या वित्तीय संस्था जारी करती है। इसमें बैंक या एफडी के मुकाबले ज्यादा ब्याज मिलता है। इसमें भी आप एकमुश्त या हर महीने पैसा निवेश कर सकते हैं। ये रिस्क के आधार पर कई तरह के होते हैं। जो बैंक या संस्थाएं म्यूचुअल फंड जारी करती हैं, ये निवेशकों से मिली रकम को इक्विटी, बॉन्ड, मुद्रा बाजार आदि में निवेश करती हैं।

कैसे बने 1100 से 5 करोड़ रुपये?


निप्पॉन इंडिया ग्रोथ फंड ने उन निवेशकों को करोड़पति बना दिया है, जिन्होंने लॉन्ग टर्म के लिए इसमें निवेश किया। इसमें 1100 रुपये की मंथली SIP से 29 साल में 5 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड बन गया है। इस फंड की शुरुआत 8 अक्टूबर 1995 को हुई थी। इसने शुरुआत से लेकर अब तक सालाना औसतन 23.75 फीसदी का रिटर्न दिया है।

अगर आपने इस फंड के शुरू होने पर 1100 रुपये की मंथली SIP की होती तो इन 29 साल में कुल निवेश 3,82,800 रुपये का होता। 23.75 फीसदी सालाना रिटर्न के हिसाब से इन 29 सालों में आपको करीब 5.15 करोड़ रुपये सिर्फ ब्याज से ही मिलते। ऐसे में 29 साल में आपका कुल फंड करीब 5.19 करोड़ रुपये होता। यानी इन 29 वर्षों में आप करोड़पति बन चुके होते।

कितना सही है म्यूचुअल फंड में निवेश करना?


म्यूचुअल फंड शेयर मार्केट से जुड़े होते हैं। ऐसे में इनमें निवेश करना जोखिमभरा होता है। जानकार बताते हैं कि म्यूचुअल फंड में कभी भी शॉर्ट टर्म के लिए निवेश न करें। जब भी इसमें निवेश की प्लानिंग बनाएं, लॉन्ग टर्म यानी 10-15 साल या इससे ज्यादा की बनाएं। ऐसे में अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद ज्यादा होती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.