देर रात तक 5 कंटेनर लोड:हर 30 मिनट में बदल जाती है टीम, पीपीई किट उतारते ही बीपी की जांच की जा रही

Updated on 01-01-2025 01:35 PM

भोपाल की यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री के गोदाम में रखा 337 मीट्रिक टन जहरीला कचरा 12 कंटेनर में एक साथ पीथमपुर ले जाने की तैयारी मंगलवार रात को लगभग पूरी कर ली गई। अब सिर्फ इंतजार है तो पुलिस बल का।

गैस राहत विभाग के अफसरों ने बताया कि यहां पर कचरे की पैकिंग में लगे श्रमिकों की टीम को हर 30 मिनट में बदल दिया जा रहा है। जैसे ही वे पीपीई किट उतारते हैं, उनका हेल्पचेकअप किया जाता है। अस्थाई अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम मौजूद है। यहां पर उनके खाना-खाने और नहाने तक के इंतजाम किए गए हैं। यहां पर मजदूर और अफसरों ने जिन बोतलों में पानी पिया उसे भी ले जाया जाएगा।

बताया जाता है कि हर कंटेनर में औसतन 30 टन कचरा भरा जा रहा है। 200 से ज्यादा श्रमिक कचरा लोड कर रहे हैं। देर रात तक 5 कंटेनर लोड हो चुके थे। पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। भोपाल गैस त्रासदी राहत-पुनर्वास के संचालक स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के साथ 12 कंटेनरों से कचरा भेजा जाएगा।

50 किमी/घंटे की स्पीड से चलेंगे कंटेनर कचरा ले जाने वाले विशेष कंटेनर लगभग 50 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलेंगे। इन्हें पीथमपुर भेजने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। तैयारी के लिए मंगलवार को उच्च अधिकारियों की बैठक भी हुई। इस ग्रीन कॉरिडोर में यह भी तय किया जाएगा कि रास्ते में इन्हें कब, कहां और कितनी देर के लिए रोका जाएगा। इसके अलावा कंटेनर्स के साथ पुलिस सुरक्षा बल, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्विक रिस्पांस टीम रहेगी। हर कंटेनर में दो ड्राइवर रखे गए हैं।

धार जिले के पीथमपुर में एकमात्र प्लांट संचालक ने बताया कि एमपी में औद्योगिक इकाइयों में निकलने वाले रासायनिक तथा अन्य अपशिष्ट के निष्पादन के लिये धार जिले के पीथमपुर में एकमात्र प्लांट है, जहां पर कचरे को जलाने काम किया जाता है। यह प्लांट सेन्ट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (सीपीसीबी) के दिशा-निर्देशानुसार संचालित है।

सुरक्षा में पुलिस, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड... 

कंटेनर्स के साथ पुलिस सुरक्षा बल, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड तथा क्विक रिस्पांस टीम रहेगी। यह कंटेनर लीक प्रूफ एवं फायर रेजिस्टेंट हैं। प्रति कंटेनर 2 प्रशिक्षित ड्राइवर नियुक्त किए गये हैं। इन कंटेनरों का मूवमेंट जीपीएस द्वारा मॉनिटर किया जायेगा। अपशिष्ट का परिवहन भोपाल से पीथमपुर टीएसडीएफ तक एक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.