8 दिन में 47 हजार सेंपल लिए, सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण जयपुर में मिला, पढ़ें आज का ताजा अपडेट

Updated on 09-01-2023 07:28 PM
जयपुर: राजस्थान में रविवार को कोरोना (coronavirus) के 5 नए मरीज मिले हैं। चिकित्सा विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 5901 जांचें हुईं। जिनमें जयपुर (corona cases in jaipur) जिले में 3 और उदयपुर (coronavirus cases in udaipur) में 2 केस पाए गए। राज्य में कुल एक्टिव केस 68 हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 16 मरीजों को रिकवरी के बाद अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई या उन्हें कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया। कुल एक्टिव केस में से जयपुर में 62, जैसलमेर में 1, जोधपुर में 1, सीकर में 1 और उदयपुर में 3 संक्रमित हैं।

47 हजार सेंपल में से 69 कोरोना पॉजिटिव

राजस्थान में चिकित्सा विभाग की ओर से पिछले 8 दिनों में 47 हजार कोविड सेंपल लिए हैं। इनमें से 69 लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी को 11, 2 को 0, 3 को 15, चार को 9, पांच को 11, छह को 11, सात जनवरी को 7 और 8 जनवरी को 5 कोरोना संक्रमित केस मिले हैं।

रविवार को महज 171 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई

वैक्सिनेशन की बात करें तो रविवार को 8 जनवरी को कुल 171 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। इनमें 26 को पहला डोज, 24 को दूसरा डोज और 121 को बूस्टर डोज दिया गया। राजस्थान में पिछले दिनों राजधानी में मिले ओमिक्रॉन के नए अमेरिकन वेरिंएट के बाद से प्रदेशभर में कोरोना को लेकर खौफ का माहौल पैदा हो गया था। यह वैरिएंट जयपुर के एक छात्रा में मिला था। संक्रमित युवक अमेरिका में पढ़ाई कर रहा है और दिसंबर में ही वहां से लौटा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.