CG के लोगों के लिए 46 हजार नौकरियां:बैंकिंग, टूरिज्म, हेल्थ केयर जैसे सेक्टर्स में रोजगार, 8वीं पास से इंजीनियर तक कर सकते हैं आवेदन

Updated on 06-12-2022 07:11 PM

प्रदेश के हजारों बेरोजगार युवकों के लिए बंपर भर्ती का मौका है। दरअसल प्राइवेट सेक्टर्स में रोजगार दिलाने के मकसद से एक मेगा प्लेसमेंट कैम्प आयोजित होने जा रहा है। इसमें एक दो नहीं बल्कि पूरे 46 हजार 616 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 दिसंबर यानी की आज है। हालांकि रोजगार कार्यालय सूत्रों के मुताबिक लास्ट डेट आगे भी बढ़ाई जा सकती है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र और कौशल विकास प्राधिकरण मिलकर इस भर्ती कैम्प का आयोजन करेगा। मकसद है छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित एवं प्रशिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार मुहैया कराना।

प्रदेश के बाहर भी कंपनियां देंगी नौकरी
इस पूरी प्रक्रिया में प्रदेश के बाहरी राज्यों जैसे, महाराष्ट्र, गुजरात में भी युवाओं को रोजगार के अवर मिलेंगे। बाहरी राज्यों ने भी प्रदेश के कौशल विकास प्राधिकरण को इसके लिए संपर्क किया है। प्रदेश के बाहर जाकर काम करना है या नहीं ये आवेदक को चुनना होगा। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में 200 से अधिक कंपनियां शामिल हैं।

कितनी मिलेगी सैलेरी क्या होगी क्वालिफिकेशन
रोजगार कार्यालय सूत्रों के मुताबिक इस मेगा प्लेसमेंट में योग्यता अनुभव और शैक्षणिक योग्यता के आधार पर काम दिया जाएगा। जहां ट्रेनिंग की जरुरत होगी ट्रेनिंग भी मिलेगी। इसके जरिए रोजगार पाने वालों को 7 हजार से लेकर 20 हजार तक की सैलेरी वाली नौकरियां मिलेंगी। कई कंपनियां अलग-अलग भत्ते और रहने, खाने की सुविधाएं भी देंगी।

विशेष रोजगार कार्यालय की उपसंचालक डॉ शशीकला अतुलकर ने बताया कि आई.टी.आई, पॅलिटेक्निक, इंजिनियरिंग उत्तीर्ण दिव्यांग आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी। जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 08वी, 10वी, 12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर ,आई.टी.आई. पॉलिटेक्निक और इंजिनियरिंग उत्तीर्ण आवेदक शामिल हो सकते है।

इन सेक्टर्स में मिलेगी नौकरियां

  • Apparel (परिधान) - 12800 Vacancies
  • Banking (बैंकिंग और वित्‍तीय) - 255 Vacancies
  • IT-Ites (सूचना एवं प्राैद्योगिकी सक्षम सेवाएं) - 2805 Vacancies
  • Healthcare (स्‍वास्‍थ्‍य सेवा) - 150 Vacancies
  • Tourism and hospitality (पर्यटन और आतिथ्‍य) - 3055 Vacancies
  • Logistics (संभार तंत्र) - 1801 Vacancies
  • Manufacturing (उत्‍पादन) - 18628 Vacancies
  • Retails (खुदरा) - 6480 Vacancies
  • Security (सुरक्षा/बचाव) - 642 Vacancies

रायपुर से मिले 10 हजार आवेदन
प्रदेशभर के हर जिले में आवेदन मंगाए जा रहे हैं। 2 दिसंबर से अब तक 10 हजार आवेदन सिर्फ रायपुर जिले में मिल चुके हैं। प्रदेश भर से 40 हजार से अधिक आवेदन मिलने का अनुमान है। जिला रोजगार केंद्र के अफसरों ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद इन्हें शॉर्ट लिस्ट कर आवेदकों को प्लेसमेंट कैम्प कब आयोजित होगा इसकी जानकारी भेजी जाएगी। हर जिले में वहां के आवेदकों के लिए कैम्प लगेगा, कंपनियां वहां आकर इंटरव्यू करेंगी और ऑफर लैटर, ज्वाइनिंग लैटर दिया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.