बैरागढ़-भोजपुर मार्ग पर काट दिए 448 पेड़:हाईकोर्ट ने कहा- फोटो देखकर लगता है पेड़ काटकर तने दबा दिए,

Updated on 05-11-2025 01:05 PM

लोक निर्माण विभाग ने बैरागढ़-भोजपुर रोड को चौड़ीकरण करने के लिए वहां लगे 448 पेड़ों को बिना अनुमति काटने पर राज्य सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा पेश करते हुए बताया कि कलेक्टर ने जून 2025 को पेड़ों को स्थानांतरित करने की अनुमति दी थी। जिन पेड़ों को काटा गया था, वहां पर 10 गुना अधिक पेड़ लगाए जाएंगे। मामले पर हाईकोर्ट ने सरकार के इस जवाब पर नाराजगी जाहिर की है।

चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने मंगलवार को मामले पर सुनवाई करते हुए कहा की फोटो देखकर साफ पता चलता है, किसी भी पेड़ को प्रत्यारोपित नहीं किया गया है, बल्कि उन्हें पूरी तरह से काट दिया गया, कुछ पेड़ों के तने जमीन में गाढ़ दिए गए, जिनमें से कुछ में अंकुर निकलने लगे हैं। कोर्ट ने प्रत्यारोपित किए गए 253 पेड़ों में से प्रत्येक की तस्वीर, जीपीएस लोकेशन के साथ पेश करने के निर्देश दिए हैं। मामले पर अगली सुनवाई अब 20 नवंबर को होगी।

हाई कोर्ट ने प्रिंसिपल चीफ कंजरवेटर फॉरेस्ट को कहा है, कि किसी फॉरेस्ट ऑफिसर की नियुक्ति कर बताए कि ट्रांसलोकेट करते हुए पेड़ अभी वह किस स्थिति में है।

सुनवाई के दौरान शासकीय अधिवक्ता ऋत्विक पाराशर ने हाईकोर्ट को बताया कि पेड़ों की संख्या 488 नहीं बल्कि 448 है। उन्होंने कहा कि 253 पेड़ों को विधिवत काटकर ट्रांसलोकेट किया गया है। इस मामले पर पैरवी के लिए बेंच ने अधिवक्ता अमल पुष्प श्रोती को अदालत मित्र नियुक्त किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.