
जानकारी के अनुसार शहर के आइएसबीटी, परि बाजार और बैरसिया स्थित पंजीयन कार्यालय में सुबह 10 बजे से प्रापर्टी के खरीदार पहुंचना शुरू हो गए थे। उन्होंने दुर्गाष्टमी के शुभ मुहूर्त में रजिस्ट्री कराने के लिए एक दिन पहले ही सेवा प्रदाताओं से स्लाट बुक करवा लिए थे। इस अवसर पर हुईं 441 रजिस्ट्रियों में घर और प्लाट की हैं। इससे स्पष्ट है कि लोगों ने अपने आशियाने के लिए शुभ मुहूर्त में दस्तावेज रजिस्टर्ड कराए हैं। नये वित्तीय वर्ष में अब तक लगभग दाे हजार रजिस्ट्रियां दर्ज की जा चुकी हैं और इससे लगभग 10 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिला है। अब रामनवमी पर अवकाश होने से पंजीयन कार्यालय बंद रहेंगे। ऐसे में गुरुवार को ही खरीदार रजिस्ट्री करवा सकेंगे।