44 साल के इमरान ताहिर की बवाल फील्डिंग, मैदान पर आग लगा दिया, लपका अद्भुत कैच

Updated on 08-02-2024 01:57 PM
जोहान्सबर्ग: साउथ अफ्रीका टी20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले स्पिनर इमरान ताहिर अपनी गेंदबाजी के साथ फील्डिंग में भी धमाल मचा रहे हैं। पार्ल रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में इमरान ने एक ऐसा कैच लपका जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इमरान सैम कुक की गेंद पर रॉयल्स के बल्लेबाज मिचेल वान ब्यूरेन का बेहतरीन कैच लपक कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया।

जोबर्ग सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज सैम कुक ने पारी के तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर मिचेल वान ब्यूरेन को तेज गति से एक शॉर्ट गेंद फेंकी। मिचेल वान ब्यूरेन गति से पूरी तरह बीट हो गए और शॉट को पूरी तरह से कनेक्ट नहीं कर पाए। ऐसे में गेंद में हवा में लहरा गई और उसके नीचे इमरान ताहिर आ गए। हालांकि इमरान के लिए यह कैच लपकना इतना भी आसान नहीं था।

उन्होंने उल्टी दिशा में लंबी दौड़ लगाते हुए गेंद को अपने पंजे में जकड़ लिया। 44 साल के इमरान ने कैच के लिए जिस तरह का एफर्ट लगाया वह काबिले तारीफ है।


जोबर्ग ने 9 विकेट से जीता मैच

जोबर्ग सुपर किंग्स की टीम ने इस मुकाबले में रॉयल्स को 9 विकेट से हरा दिया। रॉयल्स की टीम मैच में पहले बैटिंग करते हुए सिर्फ 138 रन ही बना सकी थी। इसके जवाब में सुपर किंग्स ने 13.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए। बल्लेबाजी में सुपर किंग्स की टीम के लिए फाफ डु प्लेसिस ने 54 और ल्यूस डु प्लोय ने 68 रनों की दमदार पारी खेली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.