अशनीर ग्रोवर की पत्नी पर 420 का केस:भारतपे ने 80 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया

Updated on 08-12-2022 06:46 PM

भारतपे ने अपने पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर की पत्नी और पूर्व नियंत्रण प्रमुख माधुरी जैन के खिलाफ धारा 420 के तहत मामला दर्ज किया है। मिंट ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले की सुनवाई आज दिल्ली हाईकोर्ट में होगी। BharatPe के बोर्ड ने फंड की हेराफेरी के कारण अशनीर ग्रोवर और उनकी पत्नी दोनों को बाहर कर दिया गया था जिसके बाद ये मामला दर्ज किया गया है।

80 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी
मिंट की रिपोर्ट में मामले से जुड़े एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि भारतपे के बोर्ड की जांच अब पूरी हो गई है। ऑडिट हो गया है, और पूरी रिपोर्ट तैयार हो गई है। रिपोर्ट के आधार पर, भारतपे ने 80 करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी के लिए आपराधिक मामला दर्ज किया है। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 420 धोखाधड़ी से जुड़ी है। अपराध के लिए अधिकतम सजा 7 साल तक की कैद और जुर्माना है।

ग्रोवर को SIAC से मिली थी हार
इससे पहले ग्रोवर ने सिंगापुर इंटरनेशनल आर्बिट्रेशन सेंटर (SIAC) में केस दायर किया था। ग्रोवर ने दावा किया था कि उनके खिलाफ BharatPe की जांच अवैध है। ग्रोवर का प्रतिनिधित्व करंजावाला एंड कंपनी ने किया गया था, जबकि वरिष्ठ वकील अभिषेक सिंघवी ने भारतपे का प्रतिनिधित्व किया था। SIAC के फैसले के दस दिन बाद, ग्रोवर को BharatPe के सभी पदों से बर्खास्त कर दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.