रूस से पाकिस्तान आया 40 हजार टन गेहूं चोरी, 67 वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हुए निलंबित

Updated on 18-03-2023 08:16 PM
नई दिल्ली: भयंकर आर्थिक संकट से परेशान पाकिस्तान की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालात यहां तक पहुंच गए हैं कि विदेशों से मिल मदद और राहत सामग्री भी चोरी हो रही है। दरअसल रूस ने पाकिस्तान की मौजूदा हालत पर तरस खाकर 40 हजार टन से ज्यादा गेहूं मदद के तौर पर दिया था। लेकिन यह गेहूं जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंचा बल्कि चोरी हो गया है। पाकिस्तान सरकार ने इस मामले में सख्ती से ऐक्शन लेते हुए अपने 67 अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही कारण बताओं नोटिस भी जारी किया है। इस नोटिस में अधिकारियों से पूछा गया है कि किसके इशारों पर गेहूं चोरी हुआ है, इसका जवाब दीजिए।

खाने की कमी से परेशान लोग सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कथित तौर पर सिंध खाद्य विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से सिंध प्रांत के 10 जिलों में स्थित सरकारी गोदामों से लगभग 40,392 टन गेहूं चोरी हो गया है। रूस ने इस महीने की शुरुआत में पाकिस्तान को 50 हजार टन गेहूं की आपूर्ति की थी। पाकिस्तान में खाने की कमी को लेकर लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं, कई लोग भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। रूस ने मानवीय आधार पर पाकिस्तान को इतनी बड़ी राहत दी थी।पाकिस्तानी अधिकारियों के अनुसार मास्को नौ मालवाहक जहाजों के माध्यम से पाकिस्तान को 450,000 टन गेहूं की आपूर्ति करने की योजना बना रहा है।

पाकिस्तान के इन जिलों के अधिकारियों पर गिरी गाज

द न्यूज अखबार के मुताबिक, गबन में कथित संलिप्तता के लिए जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है, उनमें 49 खाद्य पर्यवेक्षक और 18 खाद्य निरीक्षक शामिल हैं। इसमें कहा गया है कि दादू, लरकाना, शहीद बेनजीराबाद, कंबर-शाहदादकोट, जैकोबाबाद, खैरपुर, सुक्कुर, घोटकी, संगर और मीरपुरखास जिलों में स्थित गोदामों से गेहूं की चोरी की गई थी। द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक रूस से गेहूं की आपूर्ति 31 मार्च तक पूरी हो जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.