40 सदस्यीय दल बस्तर एक्सपोजर विजिट के हुआ रवाना

Updated on 31-03-2026 11:12 AM

धमतरी। जिले में पर्यटन क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा की विशेष पहल पर युवाओं, स्व सहायता समूहों और समिति सदस्यों के दल को आज बस्तर क्षेत्र के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सार्वा ने इस दल को कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस एक्सपोजर विजिट सह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दल में जिले के नरहरा, रूद्री, निरई, मेचका, सिहावा, गंगरेल और जबर्रा की समितियों के लगभग 40 सदस्य शामिल हैं। यह दल 30 मार्च से 01 अप्रैल तक बस्तर के विभिन्न क्षेत्र-चित्रकूट जलप्रपात, नारायण पाल मंदिर, चित्रधारा, चिलकुटी मेटल विलेज, तीरथगढ़, कोटमसर गुफा, आदिवासी बाजार, बारसूर, दंतेश्वरी आदि पर्यटर स्थलों में सांस्कृतिक अनुभव, जनजातीय नृत्य और परंपराओं का अध्ययन, कौशल एवं आजीविका प्रशिक्षण, होमस्टे एवं ग्रामीण जीवन का अनुभव तथा स्थानीय बाजार और हस्तशिल्प का अवलोकन कर अजीविका संबंधी जानकारियों से अवगम होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष  सार्वा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं और महिलाओं को छत्तीसगढ़ के प्रमुख पर्यटन स्थलों को समझने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे अपने क्षेत्र में पर्यटन विकास के लिए नए आयाम जोड़ सकेंगे।

इस अवसर पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि धमतरी जिला जल्द ही देश के पर्यटन मानचित्र पर उभरने वाला है। उन्होंने प्रतिभागियों से बस्तर के पर्यटन स्थलों पर साफ-सफाई, व्यवस्थाएं, समिति की सक्रियता और पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का गहराई से अध्ययन करने और बारिकी से समझने कहा। कलेक्टर ने पर्यटन के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया के उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित पर्यटन विकसित करने पर भी जोर दिया। कलेक्टर  मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों को भ्रमण से आने के बाद अपने अनुभव भी साझा करने कहा तथा सीखी गई बातों को अपने क्षेत्रों में लागू करने पर बल दिया। इस मौके पर एसडीएम धमतरी  पीयूष तिवारी, एसडीएम कुरूद  नभसिंह कोसले, डिप्टी कलेक्टर कल्पना ध्रुव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.