भोपाल में खुल्ले पैसे पर बवाल, कारोबारी के घर घुसे 40 डिलीवरी ब्वाय, नौकरों की कर दी पिटाई

Updated on 13-10-2025 11:58 AM

भोपाल। कोलार के रिहायशी क्षेत्र दानिश हिल्स में एक कारोबारी और डिलीवरी ब्वाय के बीच खुल्ले रुपयों को लेकर जमकर हंगामा हो गया। कारोबारी के खुल्ले रुपये न देने पर डिलीवरी ब्वाय ने उनसे अभद्रता की तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया। वहीं गुस्साए डिलीवरी ब्वाय ने सेंटर में जाकर अपने साथी डिलीवरी ब्वायों को बुला लिया और कारोबारी के घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों का आतंक देखकर कारोबारी अपने परिवार के साथ कमरों में छुप गए।

वहीं बदमाशों ने बाहर मौजूद नौकरों की पिटाई कर दी गई। कारोबारी के नौकरों की शिकायत पर कोलार थाना पुलिस ने डिलीवरी ब्वाय और उसके साथियों पर केस दर्ज किया है।

पुलिस ने क्या कहा

थाना प्रभारी संजय सोनी के अनुसार हर्षित गुरू दानिश हिल्स कालोनी में परिवार के साथ रहते हैं। वह पेशे से रियल स्टेट कारोबारी हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी पत्नी ने आनलाइन साइट ब्लिंकिट से कुछ सामान आर्डर किया था। जब डिलीवरी ब्वाय सामान लेकर उनके घर पहुंचा तो उन्होंने आर्डर के कुछ रुपये नकद दे दिए, जबकि खुल्ले रुपये न होने पर बाकी के आनलाइन करने लगीं। इस पर डिलीवरी ब्वाय ने आनलाइन पेमेंट लेने से इनकार कर दिया। यह सुनकर हर्षित गुरू बाहर आए तो दोनों के बीच बहस हो गई। उनका आरोप है कि डिलीवरी ब्वाय ने अभद्रता की तो उन्होंने थप्पड़ मार दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.