4 साल पहले धोखे से निकाह के लिए पेरेंट्स पाकिस्तान ले गए; हामना ने फैमिली ही छोड़ दी

Updated on 11-12-2023 01:47 PM

23 साल की हामना जफर पाकिस्तान मूल की हैं और इस वक्त अमेरिकी एयरफोर्स में सर्विंग ऑफिसर हैं। चार साल पहले हामना के पेरेंट्स उन्हें बिना वजह बताए पाकिस्तान ले गए। वहां हामना के निकाह की पूरी तैयारियां थीं। हामना अपने सपने पूरे करना चाहती थीं।

वो किसी तरह पाकिस्तान से अमेरिका आ गईं और अब अमेरिकी एयरफोर्स में हैं। अमेरिकी मैगजीन ‘द पीपुल’ ने हामना के संघर्ष और परिवार छोड़ने की कहानी बयां की हैं। आइए इसे तफ्सील से जानते हैं।

19 की उम्र में शादी कराना चाहते थे पेरेंट्स

  • हामना सिर्फ 19 साल की थीं। एक दिन उनके पेरेंट्स ने पूरी फैमिली के साथ पाकिस्तान जाने का फैसला किया। इसकी कोई वजह नहीं बताई गई थी। हामना के मुताबिक- मैं ‘ड्रीम अमेरिका’ में यकीन करती हूं। उस वक्त भी पाकिस्तान नहीं जाना चाहती थी। कट्टरपंथी मुस्लिम फैमिली की मेंबर होने के नाते पाकिस्तान जाने के हुक्म को टाल नहीं सकी।
  • हामना कहती हैं- हमेशा पेरेंट्स के बारे में सोचा करती थी। एक छोटी बहन भी थी। लेकिन, पाकिस्तान में एक रात के बाद सिर्फ मैंने खुद के बारे में सोचना शुरू किया। अमेरिका में हमारी फैमिली मेरीलैंड में रहती है। पढ़ाई में शुरू से बहुत अच्छी थी। यही अच्छी रहा कि पेरेंट्स ने कभी पढ़ाई से नहीं रोका। लेकिन, वो बहुत जल्द मेरी शादी कर देना चाहते थे।
  • हामना आगे कहती हैं- मुझे उम्मीद थी कि पेरेंट्स अमेरिकी कल्चर को समझेंगे। मुझे कॅरियर बनाने देंगे। लेकिन, वो जल्द से जल्द मेरा निकाह कर देना चाहते थे और वो भी अरेंज्ड मैरिज।
  • पाकिस्तान में क्या हुआ

    • हामना के मुताबिक- 2019 में जब मैं पाकिस्तान पहुंची तो एक शाम घर में किसी फंक्शन की तैयारी थी। कुछ देर बाद पता लगा कि मेरी सगाई होने वाली है। सामने ज्वैलरी और कई तरह के खूबसूरत ड्रेसेज थे। पेरेंट्स चाहते थे कि मैं 20 साल की होने वाली हूं। किसी दूसरे पुरुष से आंखें न मिलाऊं, इसलिए वो शादी कर देना चाहते थे।
    • हामना के मुताबिक- मेरी सगाई मेरे ही कजिन से तय की गई। सब बहुत खुश थे। लेकिन, मैं तकलीफ में थी। जिस शख्स से मेरी सगाई की गई, उससे मैंने शायद ही कभी बात की। चंद दिन बाद हम अमेरिका लौट आए। मैंने मां को समझाने की बहुत कोशिश की। जब उन्हें पता लगा कि मैं तो अमेरिकी सेना में जाने का सपना देख रही हूं, वो नाराज हो गए। मजबूरी ये थी कि मैं उन पर ही निर्भर थी हामना कुछ करतीं, इसके पहले ही कोविड का दौर शुरू हो गया। जफर कहती हैं- वो थका देने वाला वक्त था। एक समय तो मुझे लगा कि मेरे सपने टूट चुके हैं और मुझे पेरेंट्स की बात माननी ही होगी।
    • फिर कैसे बदले हालात

      • जफर कहती हैं- एक दिन मेरे कॉलेज फ्रेंड ऑस्टिन ने मुझसे कहा कि तुम मेरी फैमिली के रहो। मैं उसके घर चली गई। यहीं रहकर मैंने डिग्री कम्पलीट की। एयरफोर्स में लिस्ट भी हो गई। ऑस्टिन की मां क्लाउडिया बेरेरा को हामना अपनी मां के तौर पर ही देखती हैं।
      • क्लाउडिया कहती हैं- इस प्यारी बच्ची की हिफाजत करना मेरी जिम्मेदारी थी। एयरफोर्स में सिलेक्शन के होने के बाद जब मैं उसे ट्रेनिंग के लिए छोड़ने गई तो मुझे रोना आ गया। मैंने वहां कहा- वो तो बच्ची है। सिर्फ 5 फीट और 2 इंच उसकी हाइट है। लेकिन, इरादों की बहुत मजबूत है।
      • हामना कहती हैं- ट्रेनिंग बेहद सख्त थी और पूरे दिन हमें इसी माहौल में रहना होता था। फिजिकली फिट रहने के साथ ही कुछ और चैलेंज भी पूरे करने होते थे। कोहनी के बल रेंगना, कीचड़ में फाइटिंग स्किल्स और भी बहुत कुछ करना होता था। शरीर और दिमाग थक जाता था। मैंने वहां जो कुछ सीखा, उसका सार ये निकला कि मन को शरीर से ज्यादा मजबूत रखना चाहिए।
      • हामना को ट्रेनिंग देने वाले सार्जेंट रॉबर्ट स्टीवर्ट कहते हैं- मैंने उससे सिर्फ यही सिखाया कि खुद पर भरोसा करो। बाकी चीजें अपने आप रास्ते पर आ जाएंगी। इसके लिए तुम्हें परेशान होने की जरूरत ही नहीं है।
      • फैमिली ने कभी जवाब नहीं दिया

        • स्टीवर्ट के मुताबिक- इस लड़की ने जो सपना देखा, उसे पूरा भी किया। ट्रेनिंग के दौरान उसने कई बार पेरेंट्स और फैमिली से संपर्क करने की कोशिश की। वहां से कभी कोई जवाब नहीं मिला। मेरी पत्नी आज भी उसको इमोश्नल सपोर्ट देती हैं। जब वो ग्रेजुएट हुई तो ट्रेनिंग में चली गई। वो चाहती थी कि ग्रेजुएशन सेरेमनी में उसकी फैमिली शामिल हो, लेकिन वो नहीं आए। कॉल का भी जवाब नहीं दिया।
        • हामना खुद कहती हैं- मुझे लगता है कि पेरेंट्स को मुझ पर फख्र होना चाहिए। उनकी बेटी ने उनका सिर गर्व से ऊंचा किया है। लेकिन, अफसोस ऐसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने मुझसे रिश्ता ही तोड़ दिया।
        • क्लाउडिया कहती हैं- उम्मीद है कि हामना की फैमिली को एक दिन जरूर अपनी गलती का अहसास होगा। वो खुद से सवाल करेंगे कि बेटी को आखिर क्यों छोड़ दिया। अमेरिका की खूबसूरती यही है कि उसने जो सपना देखा, उसे पूरा भी किया। अगर वो पाकिस्तान में शादी कर लेती तो क्या इस मुकाम तक पहुंच पाती? उसका परिवार और खासतौर पर दो छोटी बहनें जो सलूक उसके साथ कर रही हैं, एक दिन उन्हें पछताना पड़ेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.