श्रीलंका टेस्ट के लिए अफगानिस्तान में 4 अनकैप्ड को मौका : राशिद खान इंजरी के कारण बाहर

Updated on 30-01-2024 01:03 PM

श्रीलंका के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए अफगानिस्तान ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में 4 अनकैप्ड प्लेयर्स को मौका मिला। वहीं राशिद खान पीठ की सर्जरी के कारण टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। उनकी जगह लेग स्पिनर कईस अहमद को 16 प्लेयर्स के स्क्वॉड में शामिल किया गया।

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा।

2 महीने से बाहर हैं राशिद खान
राशिद खान ने नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान आखिरी मुकाबला खेला था। टूर्नामेंट खत्म होने के बाद उन्होंने अपनी पीठ की सर्जरी करवाई। सर्जरी के कारण ही वह भारत में 3 टी-20 की सीरीज भी नहीं खेल सके। अब उनका श्रीलंका में खेलना कन्फर्म नहीं है और उन्होंने पाकिस्तान में PSL से भी अपना नाम वापस ले लिया है। PSL 17 फरवरी से शुरू हो रहा है।

राशिद की जगह टीम में लेग स्पिनर कईस अहमद को मौका मिला है। कईस ने 2019 में टेस्ट डेब्यू किया था, तब से वह एक भी फर्स्ट क्लास मैच नहीं खेल सके। हालांकि वह लगातार टी-20 खेल रहे हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ टी-20 भी खेला था।

7 महीने बाद टेस्ट खेलेगा अफगानिस्तान
अफगानिस्तान टीम 7 महीने बाद टेस्ट मैच खेलेगी। टीम ने पिछले साल जून में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में आखिरी टेस्ट खेला था। तब उन्हें 546 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। उस दौरे के स्क्वॉड से ऑलराउंडर करीम जनत और आमिर हम्जा को जगह मिली।

अफगानिस्तान की कप्तानी हशमतुल्लाह शहीदी करेंगे। उनके साथ इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक और रहमत शाह भी बैटिंग में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

7 में से 3 टेस्ट जीता है अफगानिस्तान
अफगानिस्तान ने 2018 में टेस्ट खेलना शुरू किया। तब से टीम ने 7 टेस्ट खेले और टीम पहली बार ही श्रीलंका का सामना करेगी। अफगानिस्तान ने 3 टेस्ट जीते और 4 गंवाए हैं। श्रीलंका में अफगानिस्तान 3 वनडे और 3 टी-20 भी खेलेगी। वनडे सीरीज 9 फरवरी से शुरू होगी।

अफगानिस्तान स्क्वॉड
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), इब्राहिम जादरान, अब्दुल मलिक, नूर अली जादरान, रहमत शाह (उप-कप्तान), बहिर शाह, नासिर जमाल, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), कईस अहमद, जिया-उर-रहमान , जहीर खान, यामीन अहमदजई, निजात मसूद, मोहम्मद सलीम और नवीद जादरान

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.