प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की होगी भर्ती: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 13-06-2023 06:08 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हमें प्रदेश के विकास और जनता की सेवा करने का मौका मिला है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान जनता की जिंदगी बदलने का मिशन है। प्रदेश में 4 हजार 700 नए सीएम जनसेवा मित्रों की और भर्ती की जाएगी, जिससे पंचायत स्तर तक उनकी पहुँच हो सके और सरकार के कार्यों में उनका योगदान मिल सके। लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय के समत्व भवन में सीएम जनसेवा मित्रों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर रहे थे।

लाड़ली बहना योजना के प्रचार-प्रसार में जनसेवा मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए हम दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के क्रियान्वयन में जनसेवा मित्रों ने अच्छी भूमिका निभाई है। जनसेवा मित्रों ने लाड़ली बहना योजना की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जनसेवा मित्रों को आगे भी अपनी भूमिका ठीक ढंग से निभानी है। अलग-अलग माध्यमों से इस योजना को बहनों तक पहुँचाना है।

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का भी बेहतर प्रचार-प्रसार हो

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का भी प्रचार-प्रसार करें। जनता की कठिनाइयों और समस्याओं को भी मेरे पास पहुँचाए। योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ मिले। जनहित के अनेक कार्यों में नागरिकों की भागीदारी हो। इस बात का प्रयास किया जाए कि जनसेवा मित्रों की पंचायतों में पहुँच हो जाए। उन्होंने जनसेवा मित्रों से कहा कि मतदान के यज्ञ में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित कराने का प्रयास करें। प्रशासन और सरकार का सहयोग जनसेवा मित्रों को मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनसेवा मित्र सरकार के महत्वपूर्ण अंग हैं।

स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर कार्य करें

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के बताए मार्ग पर चल कर कार्य करें। जनसेवा मित्रों में अनंत क्षमता है, जिसका प्रकटीकरण कार्यों को बेहतर करने में करें। पूरी क्षमता, संवर्धन और प्रशिक्षण प्राप्त कर बेहतर तरीके से जनसेवा में जुट जाएँ। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने युवाओं को जनसेवा मित्र के रूप में ज्वाइन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आए 25 जनसेवा मित्र उपस्थित थे। जिलों से जनसेवा मित्र वर्चुअली जुड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.