4 खिलाड़ी, 65 करोड़, 51 रन.. इन 4 खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों को लगाया तगड़ा चूना!

Updated on 03-04-2023 06:16 PM
नई दिल्ली: आईपीएल यानी इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो चुका है। आईपीएल 2023 में फैंस को रोज एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। धीरे-धीरे आईपीएल का रंग अब पूरे देश पर चढ़ रहा है। आईपीएल के 16 वें संस्करण के पहले हफ्ते में अब तक कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है, जिसमें युजवेंद्र चहल, विराट कोहली, जोस बटलर, तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन जिन विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन के दौरान बारिश की तरह पैसा बहाया था वह पहले मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। चाहे बेन स्टोक्स हों या कैमरन ग्रीन, हैरी ब्रूक्स या फिर सैम करन हर किसी ने अपने प्रदर्शन से नाराज किया है। नाम बड़े और दर्शन छोटे वाली कहावत इन खिलाड़ियों पर बिल्कुल सटीक बैठ रही है। तो आइये ऐसे में इन खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।
1) बेन स्टोक्स

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में 16.25 करोड़ रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा था। लेकिन स्टोक्स पहले मैच में पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ 7 रन बनाए और चोट के चलते गेंदबाजी नहीं की।
2) कैमरन ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के युवा और धाकड़ ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस ने नीलामी में 17.50 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में 5 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 30 रन खर्च किए। हालांकि ग्रीन ने एक विकेट भी लिया। लेकिन वह काफी अधिक महंगे साबित हुए।
3) सैम करन

सैम करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा। गौरतलब है कि यह इंग्लिश खिलाड़ी भी अपनी वर्थ को साबित नहीं कर पया। करन ने केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाए। उसके बाद गेंदबाजी में 1 विकेट तो लिया लेकिन साथ ही 3 ओवर में 38 रन भी लुटा डाले।
4) हैरी ब्रूक

हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने ऑरेंज आर्मी में शामिल करने के लिए 13.25 करोड़ रुपये दिए थे। लेकिन वह अपने पहले आईपीएल मैच में 21 गेंद में सिर्फ 13 रन ही बना पाए। युजवेंद्र चहल ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.