नशामुक्त भारत अभियान में 4 जिले और हुए शामिल

Updated on 02-09-2022 10:19 PM

केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा नशीले पदार्थों और ड्रग के विरूद्ध लोगों को विशेष रूप से युवा वर्ग को जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित नशामुक्त भारत अभियान के द्वितीय चरण में देश के 100 जिलों को जोड़ा गया है। इसमें मध्यप्रदेश के 4 जिले देवास, मुरैना, धार और राजगढ़ शामिल हैं। नशामुक्त भारत अभियान 15 अगस्त 2020 से देश के 272 जिलों में संचालित है, जिसमें 15 जिले मध्यप्रदेश के हैं।

उल्लेखनीय है कि एक माह पूर्व नशामुक्त भारत अभियान के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य और दतिया जिले को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले जिला श्रेणी में प्रथम स्थान से सम्मानित किया गया था। अभियान के द्वितीय चरण में चयनित देवास, मुरैना, धार और राजगढ़ जिले के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत और सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण के अधिकारियों को इस संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

संबंधित जिलों के अधिकारियों से कहा गया है कि नशामुक्त भारत अभियान के लिये अनुभाग स्तरीय समिति का गठन करने के साथ नशामुक्ति के लिये जन-जागरूकता कार्यक्रम विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में नशामुक्ति के विशेष अभियान का सतत क्रियान्वयन करें। निर्देशों में कहा गया है कि नशे के विरूद्ध जागरूकता का वातावरण निर्मित करने के लिये विभिन्न विभागों के समन्वय से समुदायों तक पहुँच बनाएँ और नशा पीड़ितों की पहचान करवाएँ। अस्पतालों में परामर्श, उपचार एवं पुनर्वास जैसी विशेष सुविधाएँ सुनिश्चित करें। नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाएँ, वॉलेंटियर्स, शासकीय सेवकों और पंचायत राज संस्थाओं के लिये क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाएँ। बच्चों युवाओं और महिलाओं को लक्षित कर नशे से बचाव करने के रोकथाम कार्यक्रम आयोजित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 August 2026
भोपाल। सड़कों पर हूटर और बत्ती लगाकर उत्पात मचाने वालों के खिलाफ मध्य प्रदेश पुलिस अब सख्त रुख अपनाने वाली है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) के निर्देश पर प्रदेशभर में 1…
 02 August 2026
 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य…
 02 August 2026
भोपाल। स्टूडेंट्स के एजुकेशनल रिकॉर्ड को डिजिटल, सुरक्षित और एक मंच पर लाने के लिए केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन स्टूडेंट ID' पहल की शुरुआत की है। इसके तहत…
 02 August 2026
भोपाल। मप्र विद्युत कर्मचारी संगठन ने आउटसोर्स कर्मचारियों की लंबित मांगों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समय देने की मांग की है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण राजपूत के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी में देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर नशे में धुत दो युवकों ने कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दे दी। भानपुर ब्रिज के पास…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में पेट्रोल की गुणवत्ता और नाप-तौल में हो रही धांधली के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त टीमों द्वारा…
 02 August 2026
 भोपाल। प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात की सुविधा समय पर और बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्य प्रदेश ने नई व्यवस्था लागू की है।…
 02 August 2026
भोपाल। भोपाल से दक्षिण भारत का हवाई कनेक्शन लगातार कमजोर हो रहा है। चैन्नई, तिरूपति एवं कोच्चि तक लंबे समय से उड़ान नहीं है। हाल ही में बेंगलुरू उड़ान के…
 02 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के आनंद नगर इलाके में शनिवार तड़के एक अनोखा और अजीबोगरीब सड़क हादसा सामने आया। आकाशवाणी कार्यालय के सामने एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से…
Advt.