हफ्ते में 4 दिन काम-3 दिन आराम, भारत में इस कंपनी ने दिया कर्मचारियों को ऑफर, साथ में 1 शर्त भी

Updated on 11-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली : अगर आप अपने एनुअल गोल्स (Annual Goals) जल्दी पूरे कर लेते हैं, तो आप बाकी बचे साल के लिए 4-डे वर्क वीक (four-day work week) का आनंद ले सकते हैं। यह नई हाइपर-पर्सनलाइज्ड पॉलिसी रैंडस्टैड इंडिया (Randstad India) ने अपने बिजनस ग्रुप्स के लिए शुरू की है। इस पॉलिसी का उद्देश्य टीम्स को अपने एनुअल टार्गेट्स को जल्दी पूरा करने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्हें अपने जीवन को बेहतर ढंग से एंजॉय करने के लिए फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करना है।

हफ्ते में 4 दिन करेंगे काम


4-डे शेड्यूल के तहत, कर्मचारी पारंपरिक 5 या 6 दिन के बजाय हफ्ते में 4 दिन काम करेंगे। हालांकि, वर्कलोड समान ही रहेगा। रैंडस्टैड इंडिया की चीफ पीपल ऑफिसर अंजलि रघुवंशी ने कहा, 'VUCA वर्ल्ड में रहते हुए, जहां इंडस्ट्रीज में तेजी से और अप्रत्याशित बदलाव होते हैं, संगठनों के लिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने के लिए विजन और क्लियरिटी के साथ आगे बढ़ना महत्वपूर्ण हो गया है। आज के डायवर्स और एंबिशियस वर्कफोर्स को एंगेज करने के लिए हाइपर- पर्सनलाइज्ड एप्रोच और इनिशिएटिव की जरूरत होती है।'

4-डे वर्क वीक में जाना चाहते हैं कर्मचारी


उन्होंने आगे कहा, 'रैंडस्टैड में हमारा उद्देश्य हमारे लोगों को अनूठा कर्मचारी अनुभव प्रदान करना है। 4-डे वर्क वीक पॉलिसी से कर्मचारियों को काफी फायदा होगा।' वर्कप्लेसेज में फ्लेक्सिबिलिटी की आवश्यक्ता की बढ़ती प्रासंगिकता के साथ, 4-डे वर्क वीक की अवधारणा के बारे में चर्चा टैलेंट कम्युनिटी के बीच जोर पकड़ रही है। रैंडस्टैड द्वारा किये गए एक कर्मचारी पल्स सर्वे में 16 फीसदी उत्तरदाताओं ने कहा कि वे पहले ही 4-डे वर्क वीक में हैं। 5-डे वर्क वीक में काम करने वाले 83 फीसदी लोगों ने 4-डे वीक में जाने के लिए रुचि दिखाई है। इनमें से अधिकांश उत्तरदाताओं का यह भी मानना है कि यह परिवर्तन उत्पादकता बढ़ाने और तनाव के स्तर को कम करने में मदद करेगा।

Beroe अगस्त 2017 से दे रही यह सुविधा

कर्मचारियों को 4-डे वर्क वीक की सुविधा देने वाली चुनिंदा कंपनियों में Beroe भी शामिल है। यह एक ग्लोबल SaaS-बेस्ड प्रोक्योरमेंट इंटेलिजेंस और एनालिटिक्स कंपनी है। कंपनी की भारत में पर्याप्त उपस्थिति है। इस कंपनी ने अगस्त 2017 से ही 4 डे वर्क वीक लागू किया हुआ है। यह कंपनी के भारत में सभी कर्मचारियों पर लागू है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत और अमेरिका के द्वारा 100 फीसदी टैरिफ लगाने की खबरों के बीच आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब भारत के टॉप क्रूड सप्लायरों में शामिल है। लेकिन हूती विद्रोहियों ने आजकल उसकी नाक में दम कर रखा है। उन्होंने सऊदी अरब की अहम ईस्ट-वेस्ट…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में कई प्रकार की निवेश की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जहां लोग पैसा लगाकर अच्छी-खासी कमाई कर लेते हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश। मार्केट…
 17 September 2026
UTI AMC के वरिष्ठ उपाध्यक्ष इक्विटी विशाल चोपड़ा बताते हैं कि मिडकैप कंपनियों को उभरते हुए खिलाड़ियों की तरह समझ सकते हैं। स्मॉलकैप कंपनियों की तुलना में मिडकैप कंपनियां ज्यादा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। इसकी वजह यह है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने तीन साल के लंबे अंतराल…
 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
Advt.