4, 0, 0, 7... Arshdeep Singh के आगे चैंपियन एमपी की हालत पतली, इतने विकेट लेकर मचा दिया कोहराम

Updated on 21-01-2023 06:37 PM
नई दिल्ली: इंटरनेशनल लेवल पर अपनी कहर बरपाती गेंदों का कमाल दिखा चुके युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-डी के एक मुकाबले में चैंपियन मध्य प्रदेश के होश उड़ा दिए। उन्होंने मैच के आखिरी दिन गजब की बॉलिंग करते हुए एमपी को सिर्फ 77 रनों पर समेटने में अहम भूमिका निभाई, जिसके दम पर पंजाब ने पारी और 122 रनों की धांसू जीत दर्ज की। अर्शदीप ने मैच में 9 ओवरों में 3 मेडन रखते हुए सिर्फ 30 रन देकर 4 विकेट अपनी झोली में डाले।
मोहाली के पंजाब क्रिकेट असोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब ने पहली पारी में 443 रनों का पहाड़ा सरीखा स्कोर खड़ा किया था। उसके लिए अनमोलप्रीत सिंह ने 207 गेंदों में 12 चौके के दम पर 124 रन ठोके थे, जबकि नेहल वढेरा ने कमाल की बैटिंग करते हुए दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने 333 गेंदों में 20 चौके और 3 छक्के के दम पर 214 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इसमें अर्शदीप सिंह के भी 15 रन शामिल थे। इस युवा ने एक चौका और एक छक्का लगाया था।

जवाब में एमपी की पहली पारी सिर्फ 244 रनों पर सिमट गई थी, जिसमें यश दुबे (50), शुभम शर्मा (50) और हर्ष गवली (53) की हाफ सेंचुरी शामिल थी। यहां अर्शदीप कुछ खास नहीं कर पाए थे। टीम के लिए सिद्धार्थ कौल ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि मयंक मार्कंडे, अभिषेक शर्मा और बालतेज सिंह ने 2-2 विकेट झटके थे। पहली पारी के आधार पर पंजाब ने एमपी को फॉलोऑन दिया। इसके बाद अर्शदीप सिंह की बवाल बॉलिंग देखने को मिली।
अर्शदीप ने अपनी कहर बरपाती गेंदों से 4 शिकार किए। उन्होंने पहली पारी में हाफ सेंचुरी लगाने वाले यश दुबे को 4 रनों पर अनमोल मल्होत्रा के हाथों कैच आउट कराया तो शुभम शर्मा को खाता ही नहीं खोलने दिया। हर्ष गवली भी बिना खाता खोले चलते बने तो अक्षत रघुवंशी 7 रन बनाकर अर्शदीप सिंह के शिकार बने। इस तरह टॉप ऑर्डर को तहस-नहस करते हुए अर्शदीप ने एमपी की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.