बारिश के कारण तीसरा वनडे रद्द:न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से जीती

Updated on 30-11-2022 11:16 PM

भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला गया तीसरा वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 47.3 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई। वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतकीय पारी खेली, उन्होंने 51 रन बनाए, जबकि श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में 1 विकेट खोकर 104 रन बना लिए थे। डेवोन कॉनवे 38 रन बनाकर और कप्तान केन विलियमसन बिना खाता खोले क्रीज पर थे। फिन एलेन 57 रन बनाकर उमरान मलिक की गेंद पर आउट हुए।

इसके बाद बारिश के कारण खेल संभव नहीं हो पाया। दूसरा वनडे भी बारिश के कारण रद्द करना पड़ा था। न्यूजीलैंड ने सीरीज 1-0 से अपने नाम कर ली है।

तीसरे वनडे में में अगर दो ओवर और हो गए होते तो न्यूजीलैंड की टीम जीत जाती। किसी भी वनडे मैच में फैसला होने के लिए दोनों पारियों में कम से कम 20-20 ओवर का खेल होना जरूरी है। खेल रोके जाने के समय कीवी टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत 50 रन आगे थी, लेकिन 20 ओवर पूरे नहीं होने के कारण नतीजा सामने नहीं आया।

भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों फ्लॉप
तीसरे वनडे में टीम इंडिया हर मोर्चे पर फ्लॉप रही। बल्लेबाजी में वाशिंगटन सुंदर और श्रेयस अय्यर के अलावा कोई भी अच्छी पारी नहीं खेल सका। इसी तरह 18 ओवर की गेंदबाजी में भारत का कोई भी बॉलर खास प्रभाव नहीं डाल सका।

50 ओवर भी नहीं खेल सकी टीम इंडिया
हेगले ओवल के ग्रॉसी विकेट पर टीम इंडिया पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल सकी। कीवी गेंदबाजों उसे नियमित अंतराल में झटके देते रहे और टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हुई। केवल श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर ने कुछ समय क्रीज पर बिताया। शेष बल्लेबाज जल्दबाजी में दिखे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.