नोएडा में ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन की 389 प्रॉपर्टी कुर्क, 700 करोड़ बताई जा रही कीमत

Updated on 21-07-2026 01:11 PM
ग्रेटर नोएडा: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा एक्‍शन लेते हुए ग्रैंड वेनिस मॉल के मालिक सतिंदर सिंह भसीन और उनकी शेल कंपनियों से जुड़ी 389 अचल संपत्तियों को कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों की खरीदी कीमत लगभग 240.03 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य 700 करोड़ से अधिक आंका गया है।

ED के मुताबिक, ये मामले भसीन इन्फोटेक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड (BIIPL), ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल टावर्स प्राइवेट लिमिटेड (GVCTPL), सतिंदर सिंह भसीन और अन्य लोगों से जुड़े हैं। कुर्क की गई संपत्तियों में गोवा में स्थित पांच प्रॉपर्टीज भी शामिल हैं जिनकी कुल कीमत करीब 37 करोड़ है। साथ ही ग्रेटर नोएडा के ग्रैंड वेनेजिया मॉल में स्थित 384 कमर्शियल यूनिट/दुकानों को भी कुर्क किया गया है, जिनकी कीमत लगभग 203 करोड़ बताई गई है।


निवेशकों से झूठा वादा कर जमा किया पैसा

ईडी ने यह जांच यूपी और दिल्‍ली में दर्ज कई एफआईआर के आधार पर शुरू की। इसमें कहा गया कि सतिंदर सिंह भसीन ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में ग्रैंड वेनेजिया कमर्शियल कॉम्‍पलेक्‍स नामक रियल एस्‍टेट परियोजना शुरू की थी। इसमें भसीन ने निवेशकों को कब्‍जा देने का झूठा आश्‍वासन देकर बड़ा निवेश कराया। इसके बाद निवेशकों को न कब्‍जा दिया और न ही उनका पैसा लौटाया। इन पैसों से गोवा समेत कई जगहों पर संपत्ति खरीदी गई।


पिछले साल भी ईडी ने मारा था छापा

इससे पहले ईडी ने अप्रैल 2025 में छापेमारी के दौरान भसीन और सहयोगियों के आवासीय और व्‍यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की थी। इस दौरान प्रॉपर्टी से जुड़े कई दस्‍तावेज, डिजिटल उपकरण और 36 लाख रुपये नकद बरामद हुए थे।

शेल कंपनियों से धन स्‍त्रोत छिपाने की कोशिश

ईडी ने जांच में पाया कि सतिंदर भसीन ने कई शेल कंपनियां बना रखी थीं। इनके माध्‍यम से वह निवेशकों को ठगने का धंधा कर रहा था। उसने कई कंपनियों की मदद से अपने धन स्‍त्रोत को छिपाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सका। गोवा की कुर्क संप‍त्तियां भसीन की दो अन्‍य कंपनियों के नाम पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज जन्मदिन है, वो 76 साल के हो गए हैं। पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन और सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके…
 17 September 2026
अभिषेक मिश्र: आज कश्मीर को लेकर भले अमेरिका कहता हो कि यह भारत का अंदरूनी मामला है, लेकिन करीब सात दशक पहले हालात जुदा थे। 1950 के दशक की शुरुआत…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश में नकद मुक्त बनाने की दिशा में बने पेमेंट सिस्टम यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई सालों से मुफ्त रहा है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा…
 17 September 2026
नई दिल्ली: हूतियों के कहर से पश्चिम एशिया में संकट और पेचीदा हो चुका है। होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह से ब्लॉक है। अमेरिका और ईरान की लड़ाई का दायरा बढ़…
 17 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में सेमीकॉन इंडिया 2026 का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। 17…
 17 September 2026
नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसने मक्का की तरफ बढ़ रहे एक हूती ड्रोन को मार गिराया है। हृतियों ने हालांकि इससे इनकार किया है, पर…
 17 September 2026
नई दिल्ली: तमिलनाड बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष के अन्नामलाई ने भले ही पार्टी छोड़कर अलग राजनीतिक रास्ता अपना लिया है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति उनका सम्मान और समर्पण…
 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
Advt.