3 साल में 370% रिटर्न, अब शानदार रिजल्ट से एक ही दिन में 17% उछला यह ऑटो शेयर

Updated on 08-08-2023 02:12 PM
नई दिल्ली : भारतीय शेयर बाजार शुरुआती कारोबार में गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स 180 अंक और निफ्टी 60 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, बाजार के रुख के बिल्कुल विपरीत बैंको प्रोडक्ट्स लिमिटेड के शेयरों ने निवेशकों का ध्यान आकर्षित किया। यह स्टॉक शुरुआती कारोबार में 17.12 फीसदी बढ़ गया। इसके साथ ही इस शेयर ने बीएसई पर 394.85 रुपये प्रति शेयर के साथ 52 वीक का नया उच्च स्तर भी छुआ है। शेयर के वॉल्यूम में 7.29 गुना से अधिक की भारी उछाल देखने को मिली। वहीं, कंपनी का मार्केट कैप बीएसई पर 2,793.52 करोड़ रुपये था।

तकनीकी मोर्चे पर देखें तो इस शेयर का 200 दिन का मूविंग एवरेज 256.94 रुपये पर दर्ज किया गया है। जबकि 50 दिन का मूविंग एवरेज 315.63 रुपये है। मौजूदा 384 रुपये की कीमत के साथ यह शेयर 50 दिन और 200 दिन के मूविंग एवरेज को पार कर गया है। इससे लंबे समय में एक मजबूत और निरंतर ऊपर की और उछाल का संकेत मिलता है।

जो निवेशक ऑटो कंपोनेंट्स एंड इक्विपमेंट सेगमेंट में कोई स्मॉल कैप स्टॉक खोज रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा शेयर है, जो लॉन्ग टर्म में बढ़िया रिटर्न दे सकता है। आज इस शेयर में भारी खरीदारी कंपनी के अच्छे तिमाही रिजल्ट के चलते देखने को मिल रही है।

Q1FY24 के दौरान कंपनी ने अपने रेवेन्यू में 27.81% की उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की थी, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही की तुलना में 749 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। कंपनी का परिचालन लाभ भी 44.77 फीसदी की अच्छी उछाल के साथ 97 करोड़ रुपये रहा।

इस शेयर ने बीते समय में अपने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस शेयर ने पिछले 3 वर्षों में 370 फीसदी रिटर्न दिया है। निवेशक इस पर नजर बनाकर रख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
 16 September 2026
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
 16 September 2026
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
 16 September 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
Advt.