'370 हो गया है हिस्‍ट्री...', कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान को जयशंकर का सिर्फ एक संदेश PoK से कब भागोगे!

Updated on 06-05-2023 07:06 PM
नई दिल्‍ली: विदेश मंत्री एस जयशंकर (EAM S Jaishankar) ने पाकिस्‍तान को धो डाला है। उन्‍होंने दो-टूक कह दिया है कि कश्‍मीर पर पाकिस्‍तान से बातचीत करने के लिए सिर्फ एक ही मसला बचा है। पाकिस्‍तान अधिकृत कश्‍मीर (PoK) से वह कब भागेगा। आर्टिकल 370 पर जयशंकर बोले हैं कि यह इतिहास बन चुका है। इस बात का लोगों को जितनी जल्‍दी एहसास हो जाए उतना अच्‍छा होगा। उन्‍होंने जागकर बदली तस्‍वीर को महसूस करने की बात कही है। जयशंकर ने पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो (Bilawal Bhutto) के भारत दौरे का भी बहुत मतलब नहीं निकालने की बात कह दी है। विदेश मंत्री बोले हैं कि वह सिर्फ एससीओ सदस्‍य की हैसियत से आए हैं। यह मल्‍टीलेट्रेल डिप्‍लोमेसी का हिस्‍सा है। इससे ज्‍यादा कुछ भी नहीं।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाक‍िस्‍तान को साफ मैसेज दे दिया है कि वह किसी तरह के मुगालते में नहीं रहे। भारत के साथ संबंधों को बनाने के लिए उसे सबसे पहले अपनी आतंक की फैक्‍ट्री को बंद करना होगा। उन्‍होंने पाकिस्‍तान को न सिर्फ आतंक पालने-पोसने वाली इंडस्‍ट्री बताया है। बल्कि इसका प्रवक्‍ता भी करार दिया है। विदेश मंत्री ने इशारों-इशारों में यह भी जाहिर कर दिया है कि बिलावल का भारत आना उन्‍हें कुछ खास सुहाया नहीं है। विदेश मंत्री बोले हैं कि आतंक के पीड़‍ित और साजिशकर्ता एकसाथ नहीं बैठ सकते हैं। पाकिस्‍तान खुद को ऐसे दिखाने की कोशिश कर रहा है जैसे वह पीड़‍ितों के साथ एक ही नाव पर सवार है।

कश्‍मीर मुद्दे पर भी विदेश मंत्री ने सरकार का स्‍टैंड बिल्‍कुल साफ कर दिया है। उन्‍होंने कहा है कि वह पाकिस्‍तान से यह भी कहेंगे कि उसका श्रीनगर से कोई लेना-देना नहीं है। कश्‍मीर पर सिर्फ एक मुद्दा चर्चा के लिए बचा है। वह यह है कि पीओके से पाकिस्‍तान अपना बोरिया बिस्‍तर कब समेटने जा रहा है। विदेश मंत्री ने पाकिस्‍तान से इस बात को भी साफ कह दिया है कि जी-20 देशों से उसका कोई वास्‍ता नहीं है।

'वेक अप एंड स्‍मेल द कॉफी...'
अनुच्‍छेद 370 पर विदेश मंत्री ने कहा कि इसके लिए उनके पास अंग्रेजी में एक फ्रेज है। वेक अप एंड स्‍मेल द कॉफी। यानी हकीकत से सामना करने के लिए तैयार हो जाएं। जयशंकर बोले कि आर्टिकल 370 हिस्‍ट्री बन चुका है। लोग इस बात का जितनी जल्‍दी एहसास कर लेंगे उतना अच्‍छा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.