15 मिनट में 3.5 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर मार्केट में कत्लेआम छठे दिन भी जारी, सेंसेक्स 600 अंक लुढ़का

Updated on 26-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला आज भी जारी है। नकारात्मक वैश्विक संकेतों, तेली की बढ़ती कीमत, मध्यपूर्व में तनाव और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट दिख रही है। भारत में भी पिछले पांच दिन शेयर मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ और आज भी यह भारी गिरावट के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स करीब 600 अंक की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है जबकि निफ्टी 19,000 अंक से नीचे आ गया है। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 611.14 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 63,437.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। सुबह 9.45 बजे सेंसेक्स 611.14 अंक यानी 0.95% की गिरावट के साथ 63,437.92 अंक पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह निफ्टी भी 199.50 अंक यानी 1.04% गिरावट के साथ 18,922.65 अंक पर आ गया। इस गिरावट से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप 3.58 लाख करोड़ घटकर 305.64 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स के शेयरों में टेक महिंद्रा और महिंद्रा एंड महिंद्रा में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील भी गिरावट के साथ खुले। दूसरी ओर एक्सिस बैंक, एचसीचएल टेक और इंडसइंड बैंक तेजी के साथ खुले। आईटी कंपनी टेक महिन्द्रा ने बुधवार को अपना रिजल्ट जारी किया था। कंपनी के प्रॉफिट में 16 साल में सबसे बड़ी गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61.6 परसेंट गिरा है जो मार्च 2007 के बाद कंपनी का सबसे खराब प्रदर्शन है। एमएमटीसी के शेयरों में चार फीसदी आई है। जुबिलैंट फूडवर्क्सके शेयरों में पांच फीसदी गिरावट आई है। सितंबर तिमाही में कंपनी के प्रॉफिट में 39.5 फीसदी गिरावट आई है। सोनाटा सॉफ्टवेयर के शेयरों में चार फीसदी तेजी आई है। सितंबर तिमाही में कपंनी का प्रॉफिट 10 परसेंट बढ़कर 124.2 करोड़ रुपये पहुंच गया।

पांच दिन में 14.60 लाख करोड़ स्वाहा

इससे पहले घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार पांचवें सत्र में भी गिरावट जारी रही। इससे निवेशकों को 14.60 लाख करोड़ रुपये का झटका लगा। सेंसेक्स 522.82 अंक यानी 0.81 प्रतिशत गिरकर 64,049.06 अंक पर बंद हुआ। इन पांच दिन में सेंसेक्स में कुल 2,379.03 अंक यानी 3.58 प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। इससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 14,60,288.82 करोड़ रुपये कम होकर 3,09,22,136.31 करोड़ रुपये पर आ गया। कोटक सिक्योरिटीज लिमिटेड के शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा, ‘वैश्विक उथल-पुथल की पृष्ठभूमि में बैंकिंग, आईटी शेयरों में गिरावट आई। भारतीय शेयरों का उच्च मूल्यांकन एक चिंता का विषय रहा है और मौजूदा वैश्विक उथल-पुथल को देखते हुए निवेशक अपना इक्विटी जोखिम कम कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.