भाजपा के 31 में से 30 मंडल अध्यक्ष घोषित:12 को फिर मौका, नरेला के 6 मंडल अध्यक्षों में से 4 रिपीट

Updated on 14-12-2024 01:19 PM

भाजपा संगठनात्मक चुनाव में मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रतिनिधियों की घोषणा की शुरुआत हो चुकी है। भोपाल नगर के 31 मंडलों में से 30 में मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए। इनमें से 11 को दोबारा मौका दिया गया है। नरेला विधानसभा के 6 मंडल अध्यक्षों में से 4 को रिपीट किया गया है, एक में घोषणा बाकी है। केवल एक महामाई मंडल में नए चेहरे के रूप में विक्रम सिंह को मौका दिया गया है।

नई सूची में एक भी मंडल अध्यक्ष पार्षद नहीं है। लेकिन नरेला विधानसभा के दो मंडल अध्यक्षों में स्टेशन मंडल के नितिन पाठक की पत्नी और भगतसिंह मंडल से बृजेश सिंह की भाभी पार्षद हैं। जिस सुभाष मंडल में अभी घोषणा बाकी है वहां मौजूदा एमआईसी सदस्य अशोक वाणी फिलहाल मंडल अध्यक्ष हैं। इस विधानसभा के स्वामी विवेकानंद मंडल के नीरज पचौरी को पार्षद का टिकट मिला था, लेकिन वे हार गए थे।

भोपाल नगर के 31 मंडलों में से 1 में महिला को मौका मिला है। गोविंदपुरा विधानसभा के मिसरोद मंडल में मोनिका ठाकुर को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। देर रात जारी भोपाल नगर के मंडल अध्यक्षों की सूची को देखें तो अब तक भोपाल में भाजपा के 29 मंडल थे। अब लालघाटी क्षेत्र में नवल शाह मंडल और भदभदा -नीलबड़ क्षेत्र में शबरी मंडल का गठन किया गया है।

पिछली बार के जिन 12 मंडल अध्यक्षों को दोबारा मौका मिला है उनमें दक्षिण -पश्चिम विधानसभा से टैगोर मंडल के पारस नरवरिया, पंचशील मंडल के प्रियेश उपाध्याय, हुजूर विधानसभा में मुखर्जी मंडल के प्रदीप पाटीदार और बाजपेयी मंडल के मनोहर मीणा, मध्य विधानसभा में चौक मंडल के आशीष ठाकुर और बरखेड़ी के हेमंत जोगी, गोविंदपुरा विधानसभा के भानपुर मंडल के नीलेश गौर, नरेला विधानसभा में स्वामी विवेकानंद मंडल में नीरज पचौरी,

स्टेशन मंडल में नितिन पाठक, सम्राट अशोक मंडल में संदीप चौकसे, शहीद भगत सिंह मंडल में बृजेश सिंह और भोपाल उत्तर विधानसभा में गुरुनानक मंडल में राकेश कुकरेजा शामिल हैं। इसके साथ ही भोपाल उत्तर विधानसभा में नए बने नवल शाह मंडल में सूरज ठाकुर और दक्षिण पश्चिम विधानसभा में नए बने शबरी मंडल में हेमंत बड़गैंया को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

हेमंत बड़गैंया भोपाल जिले के वरिष्ठ नेता गोरेलाल बड़गैंया के बेटे हैं। भोपाल मध्य विधानसभा में अरेरा मंडल में अभिषेक पुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया है। यहां पूर्व में मंडल अध्यक्ष रहे मुकुल लोखंडे को आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के कारण हटा दिया गया था।

भोपाल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष

  • नजीराबाद मंडल-रामबाबू गुर्जर
  • परवलिया- लक्ष्मी नारायण कुशवाहा
  • हर्रा खेड़ा - सुनील जाट
  • हरसिद्धि मंडल -राकेश मीणा
  • बैरसिया नगर -अंशुल आगर
  • बैरसिया ग्रामीण -चंद्र शेखर यादव
  • फंदा -प्रमोदसिंह राजपूत
  • रातीबड़ -मनोज कामवार
  • पंडित दीनदयाल -तेजसिंह पटेल
  • बिलखिरिया-प्रशांत ठाकुर

15 दिसंबर तक घोषित होना हैं सभी मंडल अध्यक्ष, 31 तक जिलाध्यक्ष भाजपा ने अब तक पूरे प्रदेश के 22 संगठनात्मक जिलो में मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए हैं। 15 दिसंबर तक सभी जिलों में मंडल अध्यक्ष घोषित होना है। इसके बाद 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.