3 युवक अफीम की तस्करी करते गिरफ्तार

Updated on 03-10-2025 02:52 PM

दुर्ग। जिले के भिलाई में 3 युवक अफीम की तस्करी करते पकड़ाए है। उनके पास से 147 ग्राम अफीम मिला है। मामला पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र का है। इनमें 2 आरोपी पंजाब के रहने वाले है। पुलिस और एसीसीयू टीम की संयुक्त कार्रवाई है। आरोपियों से 147 ग्राम अफीम, तीन मोबाइल फोन, नगद रकम और एक हुंडई आई-ऑरा कार जब्त की गई है।

सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 1 अक्टूबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंजीनियरिंग पार्क के पास, बद्रीनाथ धर्मकांटा के पीछे गली में एक सफेद रंग की हुंडई आई-ऑरा कार (नंबर CG 07 CY 6675) में तीन युवक अफीम की बिक्री कर रहे हैं।

थाना प्रभारी पुरानी भिलाई अपने स्टाफ और एसीसीयू टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर कार सवार आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया। लवप्रीत सिंह (23 साल), पंजाब का रहने वाला। इसके पास से 45.08 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 21,300 नकद मिला।

हरदीप सिंह (27 साल), पुरानी भिलाई का रहने वाला। इसके पास से 53.72 ग्राम अफीम, एक मोबाइल और 500 नकद। बुध सिंह (22 साल) पंजाब निवासी। 48.08 ग्राम अफीम, एक आईफोन और 1000 नकद जब्त। इसके अलावा आरोपियों की हुंडई आई-ऑरा कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ए) और 27(क) के तहत मामला दर्ज किया। विधिवत कार्रवाई के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
छत्तीसगढ़ में अगला विधानसभा चुनाव अभी करीब ढाई साल दूर है। चुनावी तारीखों का ऐलान तो दूर, कांग्रेस के पास अभी संगठन को मजबूत करने और सत्ता में वापसी की…
 21 September 2026
अपने हुनर से काम शुरू करना चाहती थी, योजना ने राह आसान कर दी” - आरती मनहरकोरबा । अपने हुनर को रोजगार का जरिया बनाने के लिए हमेशा बड़े निवेश…
 21 September 2026
दुर्ग/कुम्हारी । दुर्ग जिले में गुटखा निर्माण को लेकर सेंट्रल GST इंटेलिजेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। रविवार को कुम्हारी के स्टेशन चौक इलाके में एक फैक्ट्री-गोदाम पर…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ढेबर परिवार को कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दिए जाने से हड़कंप मच…
 21 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के अंतर्गत पंच परमेष्ठी श्रेणी तप के निमित्त आयोजित तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव रविवार को संपन्न हुआ। तीनों दिन धर्म और…
 21 September 2026
रायपुर । छत्तीसगढ़ के स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के दीर्घकालीन अवकाश का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित…
 20 September 2026
बिलासपुर । किसी विद्यार्थी के लिए छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि आगे की पढ़ाई जारी रखने का महत्वपूर्ण माध्यम होती है। छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध…
 20 September 2026
राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित विभिन्न गतिविधियों की कड़ी में आज 19 सितम्बर को जिले के चारों विकासखंडों के…
 20 September 2026
दुर्ग । छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक अकादमी, बिलासपुर द्वारा उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ एवं माननीय ई-कमेटी, के निर्देशानुसार  के. विनोद कुजूर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग के मार्गदर्शन में न्यायालयीन कर्मचारियों…
Advt.