3 टीम, 3 दिन और 1 पोजिशन, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में किससे होगी टीम इंडिया की टक्कर

Updated on 09-11-2023 02:19 PM
कोलकाता: ऑस्ट्रेलिया की अफगानिस्तान पर चमत्कारिक जीत के बाद यह तय हो गया कि विश्व कप सेमीफाइनल में उसका सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा, लेकिन भारत के खिलाफ खेलने के लिए अभी न्यूजीलैंड,पाकिस्तान और अफगानिस्तान तीनों दौड़ में हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के आठ-आठ अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट के आधार पर ही उनके क्रम में अंतर है। न्यूजीलैंड का रनरेट (प्लस 0.398) सबसे ज्यादा है तो बेंगलुरू में आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका से खेलेगी। उसे अच्छे अंतर से जीत दर्ज करने के अलावा यह दुआ भी करनी होगी कि पाकिस्तान (प्लस 0.036) और अफगानिस्तान (माइनस 0.038) हार जाए।

क्या भारत-पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल?
न्यूजीलैंड लगातार चार मैच हार चुका है और बेंगलुरू में मैच के दौरान बारिश की भी संभावना है। ईडन गार्डंस पर भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल की संभावना बनी हुई है। इसके लिए पाकिस्तान को शनिवार को इंग्लैंड पर धमाकेदार जीत दर्ज करनी होगी। बाबर आजम की टीम लय में लौट रही है और उसे एक बड़ी जीत की जरूरत है, उसके पास फायदा यह है कि उसे न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के मैचों के बाद खेलना है लिहाजा उसे सारे समीकरण पता होंगे।

NZ-पाक और अफगानिस्तान में जंग

अफगानिस्तान का सामना शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका से होना है। यानी पाकिस्तानी टीम शनिवार को ईडन गार्डंस पर इंग्लैंड से खेलेगी तो उसे नेट रनरेट का पता होगा। अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को काफी विशाल अंतर से हराना होगा क्योंकि नेट रनरेट में वह सबसे पीछे है। वैसे अगर न्यूजीलैंड और पाकिस्तान हार जाते हैं तो उसका काम सिर्फ जीत से चल जाएगा।

कब और कहां होंगे सेमीफाइनल?

टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है लिहाजा 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले पहले सेमीफाइनल में मैन इन ब्लूज नजर आएंगे। भारत का मैच किससे होगा ये तय नहीं है। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया क्रमश: अपनी दूसरी और तीसरी पोजिशन में फेरबदल भी करना चाहेंगे। देखते हैं वर्ल्ड कप 2023 में किन चार टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबले होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.