वो 3 खिलाड़ी जो वनडे सीरीज में जगह के हकदार थे, BCCI करियर बर्बाद करने पर तुला

Updated on 18-01-2023 07:31 PM
हैदराबाद: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से तीन मैच की वनडे सीरीज का आगाज हो रहा है। अगर टीम इंडिया श्रीलंका की ही तरह न्यूजीलैंड का भी 3-0 से सफाया करती है तो वह रैकिंग्स में टॉप पर पहुंच जाएगी। मगर यह सबकुछ आसान नहीं होगा क्योकि फिलहाल वनडे की नंबर वन टीम न्यूजीलैंड भी पिछले ही हफ्ते पाकिस्तान को उसी के घर में 2-1 से हराकर आ रही है। ऐसे में टक्कर कांटे की होगी। वैसे बीसीसीआई ने इस सीरीज में कुछ प्लेयर्स के साथ नाइंसाफी की है, जिन्हें स्क्वॉड का हिस्सा होना था, उन्हें घर बिठाया हुआ है।
आइए जानते हैं कौन हैं ये 3 प्लेयर्स...

1. पृथ्वी साव
घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने के बाद पृथ्वी को न्यूजीलैंड के खिलाफ सिर्फ टी-20 स्क्वॉड में जगह मिली है जबकि वह वनडे टीम में भी खेलने के लायक थे। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में ही शतक बनाकर छाने वाले पृथ्वी ने हाल ही में रणजी ट्रॉफी में असम के खिलाफ 379 रन की अविश्वसनीय पारी खेली थी। जिस फॉर्म में वह चल रहे है, उस लिहाज से वनडे सीरीज में भी सिलेक्ट होने के हकदार थे। साव ने भारत के लिए आखिरी मैच जुलाई 2021 में श्रीलंका दौरे पर खेला था।
2. अर्शदीप सिंह
युवा पेसर अर्शदीप सिंह बीते कुछ समय से टीम इंडिया में न सिर्फ शामिल किए जा रहे हैं बल्कि बढ़िया प्रदर्शन भी कर रहे हैं। वह भी पृथ्वी की ही तरह सिर्फ टी-20 स्क्वॉड का हिस्सा हैं। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में होने के बावजूद उन्हें कोई मैच नहीं खिलाया गया अब न्यूजीलैंड के विरुद्ध तो उन्हें स्क्वॉड से ही बाहर कर दिया गया है। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में मोहम्मद सिराज की ही तरह अर्शदीप सिंह को वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहिए।

3. शिखर धवन
यह अनुभवी खब्बू बल्लेबाज भी कीवियों के खिलाफ खेलने का पूरा हकदार था। बांग्लादेश दौरे पर वह बुरी तरह फ्लॉप रहे थे, जिसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया। युवा ओपनर शुभमन गिल कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपन कर रहे हैं। ईशान किशन भी एक तगड़े दावेदार हैं। ऐसे में बीसीसीआई को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या अब टीम शिखर धवन से परे देखना शुरू कर चुकी है? 167 वनडे मुकाबले में 17 शतक और 39 अर्धशतक जड़ने वाला यह धाकड़ कम से कम ऐसी विदाई तो नहीं चाहेगा?

भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), शाहबाज अहमद, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, उमरान मलिक
न्यूजीलैंड वनडे टीम: टॉम लैथम (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, एडम मिलने, मैट हेनरी, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, हेनरी शिपले।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.