
दिवाली और छठ पर्व के अवसर पर अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल मंडल से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें संचालित करने का निर्णय लिया है। इनमें रानी कमलापति-दानापुर, रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर और रीवा-हड़पसर के बीच चलने वाली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।
रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668)
रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (01703/01704)
रीवा-हड़पसर स्पेशल (01751/01752)