एशिया के सबसे बड़े दानवीरों में 3 भारतीय:फोर्ब्स की लिस्ट में अडानी टॉप, 60 हजार करोड़ रु. दान दिए

Updated on 07-12-2022 05:38 PM

फोर्ब्स ने एशिया के सबसे बड़े दानवीरों की लिस्ट जारी की है। इनमें भारत के गौतम अडानी, शिव नादर और अशोक सूता का भी नाम शामिल है। इसके अलावा मलेशियाई-भारतीय बिजनेसमैन ब्राह्मल वासुदेवन और उनकी वकील पत्नी शांति कंडिया का नाम भी इस लिस्ट में हैं। वे भारत और मलेशिया में परोपकार पर खर्च कर रहे हैं।

अडानी ने 60 हजार करोड़ रुपए दान दिए
अडानी इस समय एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं और अडानी ग्रुप के चीफ हैं। उन्होंने इसी साल जून में 60 साल की उम्र पूरी होने पर 60 हजार करोड़ रुपए सोशल वर्क पर खर्च करने की बात कही थी। अडानी ने दावा किया है कि उनके इन पैसों को हेल्थ, एजुकेशन और स्कील डेवलपमेंट पर खर्च किया जा रहा है।

शिव नादर : इस साल 11,600 करोड़ रु. दान

शिव नादर एचसीएल टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और शिव नादर फाउंडेशन के फाउंडर तथा चेयरमैन इमेरिटस हैं। बिना किसी रैकिंग की सूची में HCL के शिव नादर (70) भी हैं। उन्होंने इस साल 11,600 करोड़ रु. दान किए हैं। इस रकम से स्कूल और कॉलेज बन रहे हैं।

अशोक सूता : रिसर्च के लिए 600 करोड़ रु. दिए

हैप्पिएस्ट माइंड्स के एग्जी. चेयरमैन अशोक सूता (80) ने चिकित्सा अनुसंधान के लिए ट्रस्ट को 600 करोड़ रु. दिए हैं। इस ट्रस्ट उन्होंने 2021 में बनाया था। अशोक सूता हैपिएस्ट माइंड्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन हैं।एक महीने पहले फोर्ब्स ने हाल ही में 'वर्ल्ड बेस्ट इम्प्लॉयर्स 2022' की रैंकिंग (लिस्ट) जारी की थी। इस लिस्ट में रेवेन्यूज, प्रॉफिट्स और मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) 20वें नंबर पर है। वहीं भारत में मुकेश अंबानी की रिलायंस बेस्ट इम्प्लॉयर है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.