3 फिफ्टी, चार 40+ स्कोर... अगर सिलेक्टर्स ने नहीं चुना तो टीम इंडिया का दरवाजा तोड़ देंगे रिंकू सिंह

Updated on 15-05-2023 08:14 PM
चेन्नई: इंडियन प्रीमियर लीग को टीम इंडिया का गेटवे भी कहा जाता है। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को डायरेक्ट भारतीय टीम में एंट्री मिली है। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से खेलने वाले रिंकू सिंह भी अपनी मजबूत दावेदारी ठोक रहे हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे रिंकू टीम इंडिया के फिनिशर का रोल बखूबी निभा सकते हैं। बाएं हाथ से विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ वह हालातों के मद्देनजर सिंगल-डबल्स भी लेना जानते हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 14 मई की रात खेले गए मुकाबले में रिंकू ने बता दिया कि वह पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बराबर प्रभावी हैं। ऐसे में अब चयनकर्ताओं को भी इस इन फॉर्म बल्लेबाज को और इंतजार नहीं करवाना चाहिए।
लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू
  • 6 पारी
  • 238 रन
  • 119.00 औसत
  • 167.60 स्ट्राइक रेट
  • 3 अर्धशतक
धाकड़ चेज मास्टर
रिंकू सिंह का बल्ला इस सीजन जमकर रन उगल रहा है। अपने तीनों अर्धशतक इस नए चेज मास्टर ने बाद में बैटिंग करते हुए ठोके। इस दौरान पारी 21 गेंद में नाबाद 48 तो एक 10 गेंद में नाबाद 21 रन की भी आई। यश दयाल के एक ओवर में लगातार पांच छक्के मारकर हीरो बने रिंकू सिंह ने साबित किया कि वह कोई तुक्का नहीं था बल्कि उनके बल्ले में जान है। फील्डिंग में भी यूपी के इस लड़के का कोई जवाब नहीं। कई सीजन तक तो कोलकाता नाइटराइडर्स रिंकू से सिर्फ फील्डिंग करवाने के लिए ही 12वां खिलाड़ी बनाती थी

रिंकू का दांवा क्यों मजबूत?
रिंकू सिंह जिस पोजिशन पर बैटिंग करने आते हैं, वहां से 13 मैच में 400 से ज्यादा रन बनाना कोई मजाक नहीं। 25 साल के अलीगढ के इस प्लेयर के पास 50 से ज्यादा की धाकड़ औसत है तो 25 चौके और इतने ही छक्के के साथ 143 से ऊपर का स्ट्राइक रेट है। इस सीजन अभी तक पांच नाबाद पारी खेलने वाले रिंकू सिंह को नजरअंदाज कर चयनकर्ता इस युवा भारतीय टैलेंट के साथ अन्याय करेंगे।

मिशन वर्ल्ड कप के अहम किरदार

इस साल होने वाले 50 ओवर के वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल सरीखे सीनियर बल्लेबाज शायद ही टीम में नजर आए। ऐसे में 2024 में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज से तैयार होने वाले नए स्क्वॉड में रिंकू एक अहम किरदार साबित हो सकते हैं। वैसे भारतीय टीम को जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलनी है। वहां रिंकू सिंह के अलावा यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा जैसे उभरते आईपीएल सितारों को जगह मिलनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से रौंदकर 8वीं बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। लेकिन…
 14 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन 16 सितंबर को नई दिल्ली में होने की…
 14 September 2026
जर्मनी के दिग्गज टेनिस स्टार अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यू यॉर्क के आर्थर ऐश स्टेडियम में इतिहास रच दिया है। यूएस ओपन 2026 के मेन्स सिंगल्स खिताबी मुकाबले में ज्वेरेव ने…
 14 September 2026
नई दिल्ली: महिला एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हाथों से विजेता…
 14 September 2026
नई दिल्ली: नियति की पटकथा भी कितनी अजीब होती है। कभी जिस खिलाड़ी ने अपने खून-पसीने से घरेलू क्रिकेट की पिच को सींचा, हजार-दो हजार नहीं बल्कि 11 हजार से…
 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
Advt.