भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी खेल रहे थे सट्टा:पुलिस ने रेड मारकर पकड़ा, मोबाइल में लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टे का लेन-देन मिला

Updated on 27-11-2025 12:56 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में भिलाई स्टील प्लांट के 3 कर्मचारी सट्टा खेलते पकड़ाए है। इनमें एक भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) का नियमित कर्मचारी है, जबकि दो अन्य आरोपी भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के रूप में कार्यरत हैं।

एसीसीयू यूनिट और स्मृतिनगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल फोन से सट्टा संचालित कर रहे थे। जांच में तीनों के फोन में लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टा लेन-देन का रिकॉर्ड मिला है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने रेड मारी

पुलिस के मुताबिक, 25 नवंबर 2025 को एसीसीयू को सूचना मिली कि टाटा लाइन कोहका, चौकी स्मृतिनगर क्षेत्र में राकेश कुमार सिंह नामक व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिख रहा है और ऑनलाइन सट्टा जुआ चला रहा है। सूचना मिलते ही एसीसीयू और स्मृतिनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने तत्काल रेड कार्रवाई की।

मोबाइल की जांच में मिले सट्टा के सबूत

मौके पर पुलिस ने कोहका के रहने वाले राकेश कुमार सिंह (45 वर्ष), उसके साथी टीका राम साहू (57 वर्ष) और भिलाई के रहने वाले राजरत्न नागदेवते (35 वर्ष), को पकड़ा। तीनों के मोबाइल की जांच में लाखों रुपए की ऑनलाइन सट्टा लेन-देन की जानकारी और सट्टा पट्टी का पूरा रिकॉर्ड मिला।

सोशल मीडिया के माध्यम से चला रहे थे सट्टा

छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन, एक बाइक और 86,940 रुपए नगद सहित कुल 1,66,940 रुपए का सामान जब्त किया। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी मोबाइल एप और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से सट्टा संचालन कर बड़ी संख्या में लोगों से अवैध धन इकट्ठा कर रहे थे।

तीनों आरोपी लंबे समय से सट्टा कारोबार में सक्रिय थे और अपने मोबाइल के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सट्टा नंबर भेजकर अवैध कमाई कर रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.