3 दिन बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट:दो से तीन डिग्री तक तापमान भी बढ़ेगा

Updated on 25-02-2026 12:03 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। बंगाल में बने लो प्रेशर एरिया के प्रभाव से प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। वहीं रात के तापमान में अगले सात दिनों तक विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक 40 मिलीमीटर बारिश ओरछा और बड़े बचेली में रिकॉर्ड की गई।

तापमान की बात करें तो जगदलपुर में सबसे अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

लो प्रेशर एरिया के चलते बदल रहा मौसम

मौसम में बदलाव की मुख्य वजह समुद्र और ऊपरी हवा में बन रहे सिस्टम हैं। दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह समुद्र के ऊपर हवा के दबाव में कमी के कारण बनता है।

इसके साथ लगभग 3 किलोमीटर ऊंचाई तक हवा का चक्रवाती घुमाव भी बना हुआ है। हालांकि यह सिस्टम अगले 24 घंटे में पूर्व दिशा की ओर बढ़ते हुए कमजोर पड़ सकता है, लेकिन इसके कारण नमी वाली हवाएं प्रदेश तक पहुंच रही हैं।

इसके अलावा मध्य और ऊपरी स्तर की पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ (हवा की द्रोणिका) बनी हुई है, जो पूर्वी भारत के ऊपर सक्रिय है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल और उत्तर तटीय ओडिशा के पास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।

इन सभी सिस्टमों के संयुक्त प्रभाव से छत्तीसगढ़ के ऊपर नमी और अस्थिरता बढ़ रही है, जिससे बादल बन रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.