एक साल के 3 बच्चे बने जगन्नाथ पुरी के सेवादार, हर साल मिलेंगे 1 से 2 लाख रुपए

Updated on 16-06-2023 06:27 PM
भुवनेश्वर: एक साल के 3 बच्चों को प्रसिद्ध जगन्नाथ पुरी मंदिर का सेवादार चुना गया है। बताया जा रहा है कि इन बच्चों को हर साल एक से दो लाख रुपए मिलेंगे। इन बच्चों में बालादेब दशमोहापात्र और एकांशु दशमोहापात्रा की उम्र केवल एक वर्ष के करीब हैं। ये दोनों पुरी में प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर में पुरोहित सेवा प्रदान करेंगे और 1 से 2 लाख रुपए के बीच एकमुश्त सालाना आय के पात्र बन जाएंगे। इन दोनों बच्चों के साथ उसी उम्र के एक अन्य बच्चे को भी इस सूची में शामिल किया गया है।

दैतापति सेवादारों की अलग है कहानी

10 महीने की उम्र वाले बालादेब, एक साल के एकांशु और उसी उम्र के एक अन्य बच्चे को बुधवार को आधिकारिक रूप से जगन्नाथ मंदिर के सेवकों के रूप में सूचीबद्ध किया गया। ये बच्चे दैतापति निजोग से संबंधित हैं, जो कि रथ यात्रा के दौरान प्रमुख अनुष्ठान करने वाले सेवादारों की एक प्रमुख श्रेणी कही जाती है। इन बच्चों का प्रवेश समारोह मंदिर के अनासार घर में आयोजित किया गया था। यहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा - 4 जून से अलग-थलग हैं। मान्यता के मुताबिक देवस्नान पूर्णिमा के अवसर परऔपचारिक स्नान के बाद माना जाता है कि देवता बीमार पड़ गए थे, जिसको लेकर पुरानी परंपरा चली आ रही है।

पुरी मंदिर में चली आ रही परंपरा

पुरी मंदिर में यह परंपरा काफी पुराने समय से चली आ रही है। वरिष्ठ दैतापति सेवादार और जगन्नाथ मंदिर प्रबंध समिति के एक सदस्य दुर्गा दशमोपात्रा ने हमारे सहयोगी अखबार टीओआई को इस बारे में जानकारी दी। इसके मुताबिक जब दैतापति सेवक के परिवार में एक नर बच्चे का जन्म होता है, तो उसे 15 दिन की अनासार अवधि (रथ यात्रा से 15 दिन) से पहले किसी भी दिन भगवान की सेवा में शामिल किया जाता है। उन्होंने बताया कि 21 दिनों से ज्यादा उम्र वाले बच्चे देवताओं का अनासरा अनुष्ठान शुरू होने पर हमारे समुदाय में शामिल होने के पात्र हैं। रथ यात्रा से 15 दिन पहले लड़कों का औपचारिक प्रवेश किया जाता है, जिसके बाद मंदिर में उनकी सेवा 18 साल की उम्र के बाद शुरू होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
 23 September 2026
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
 23 September 2026
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…
 23 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देशभर के नगर निगमों और नगर निकायों को आवासीय संपत्तियों के व्यावसायिक इस्तेमाल के खिलाफ प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करने का निर्देश…
 23 September 2026
संजय कुमार भारद्वाज: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब दोनों देश रणनीतिक प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन खुलकर टकराव से बचना चाहते हैं। दुनिया…
 23 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ 'चिंतन शिविर' (विचार-विमर्श सत्र) की एक सीरीज की अध्यक्षता करेंगे। यह मिड-टर्म समीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा है। पहला दो-दिवसीय सत्र बुधवार…
 23 September 2026
नई दिल्लीः शिवसेना (UBT) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी के सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने को लेकर सोशल मीडिया पर सियासी कयासबाजी के साथ बहस भी चल रही है। कुछ…
 22 September 2026
पूनम पाण्डे: पेपर लीक के खिलाफ युवाओं ने जंतर-मंतर पर आंदोलन किया, सरकार से सवाल पूछे और फिर दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव (DUSU) में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का छात्र संगठन,…
 22 September 2026
नई दिल्ली: एक इमारत गिरी और 7 लोगों की जान चली गई... इस हादसे ने सिर्फ दिल्ली के सत्य निकेतन को नहीं, बल्कि देश के तेजी से फैलते शहरों में…
Advt.