भोपाल में लव जिहाद में इस्तेमाल 3 कारें जब्त:आरोपी बोला- छात्रा के वीडियो दो दोस्तों को भेजे

Updated on 10-02-2026 11:48 AM
भोपाल, भोपाल में 11वीं की छात्रा से रेप, लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग सहित अश्लील वीडियो वायरल करने के सह आरोपी माज खान से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। सोमवार रात उसकी निशानदेही पर तीन कारें- मारूति सियाज, स्विफ्ट और होंडा सिटी जब्त कर ली गईं। इन सभी कारों में अलग-अलग जगहों पर माज के साथी ओसाफ अली खान ने छात्रा के साथ रेप किया था। थार की तलाश में कोहेफिजा थाने की एक टीम रवाना हुई है। इसे जल्द जब्त करने का दावा किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि माज अपने मोबाइल को लेकर लगातार गुमराह कर रहा है। उसका कहना है कि वह ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जियारत के लिए अजमेर गया था। वहां जैसे ही लव जिहाद केस में अपना नाम आने की जानकारी मिली, उसने मोबाइल फोन तोड़कर जंगल में फेंक दिया।

हालांकि, पूछताछ में उसने छात्रा की वीडियो अन्य दो दोस्तों के साथ शेयर करने की बात मानी है। पुलिस अब उन्हें भी नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब करेगी। आरोपियों ने अन्य छात्राओं को तो निशाना नहीं बनाया, इसकी तहकीकात की जाएगी।बता दें कि रविवार को कोहेफिजा थाना पुलिस ने माज को कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने उसे 13 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

खानूगांव में कार के अंदर छात्रा से किया था रेप दरअसल, 2 जनवरी को कोहेफिजा पुलिस ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की थी। पीड़िता ने खानूगांव इलाके में कार में रेप करने, धर्म बदलने का दबाव बनाने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के आरोप लगाए थे।

पुलिस ने इस मामले में 3 जनवरी को ओसाफ अली खान (19) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 8 फरवरी को दूसरे आरोपी माज खान की गिरफ्तारी की गई। वारदात में इस्तेमाल काले कांच की थार, माज की ही थी। पूरा घटनाक्रम उसकी जानकारी में था।

माज का बड़ा भाई एमडी तस्करी केस में जमानत पर है माज का बड़ा भाई मोनिस मादक पदार्थों की तस्करी मामले में जमानत पर है। मोनिस का एमडी तस्करी, लव जिहाद और जमीनें कब्जा करने वाले यासीन मछली गैंग से रिश्ता भी सामने आ चुका है। वहीं, माज खुद को एक प्रतिष्ठित जिम का संचालक बताता है। पुलिस उसके फोन की सीडीआर डिटेल खंगाल रही है। उसके सोशल मीडिया अकाउंट का भी परीक्षण कराया जा रहा है।

पुलिस बोली- थार के बारे में जानकारी नहीं दे रहा माज कोहेफिजा थाने के प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने कहा- माज खान लगातार गुमराह कर रहा है। उसने बताया कि मोबाइल को तोड़कर अजमेर में फेंका है। थार के संबंध में भी जानकारी नहीं दे रहा है। दो अन्य संदेहियों के नाम उसने बताए हैं। हम उनसे पूछताछ की तैयारी कर रहे हैं।

माज को थाने की खबरें देता था हेड कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र कोहेफिजा पुलिस की जांच में यह भी साफ हो गया है कि हेड कॉन्स्टेबल ज्ञानेंद्र द्विवेदी माज को थाने की गोपनीय सूचना लीक करता था। यही कारण है कि माज पुलिस दबिश से पहले ही भाग निकलता था। पुलिस को ज्ञानेंद्र के माज के साथ 7 फरवरी को वीआईपी रोड स्थित बड़े होटल में लंच करने के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं।

ज्ञानेंद्र ने माज को भरोसा दिलाया था कि थाना पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग नहीं करेगी। ज्ञानेंद्र के संदिग्ध आचरण के चलते टीआई कृष्ण गोपाल शुक्ला ने 7 फरवरी को उसके खिलाफ रिपोर्ट डीसीपी जोन-3 अभिनव चौकसे को सौंपी थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की गई है।

रेप के बाद शादी का झांसा देकर चुप कराया रेप और लव जिहाद का आरोपी ओसाफ 12वीं क्लास का छात्र है। उसके पिता डॉक्टर जबकि मां सरकारी स्कूल में टीचर हैं। पुलिस के अनुसार, ओसाफ अक्सर छात्रा की सहेली से मिलने स्कूल के आसपास आता था। इसी सहेली के माध्यम से उसकी पहचान पीड़िता से हुई।

पिछले साल जुलाई में आरोपी ने पीड़िता को भोपाल घुमाने के बहाने बुलाया और खानूगांव के सुनसान इलाके में ले गया। वहां कार के अंदर आरोपी ने छात्रा के साथ रेप किया। विरोध करने पर उसने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया।

वीडियो दिखाकर एक लाख रुपए की डिमांड की ओसाफ ने पीड़िता को पता चले बिना रेप के दौरान उसका वीडियो बना लिया था। कुछ समय बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा से 1 लाख रुपए की मांग की। बदनामी के डर से छात्रा ने किसी तरह 40 हजार रुपए का इंतजाम कर आरोपी को दिए।

नंबर ब्लॉक करने पर दोस्तों को दिखाया वीडियो 40 हजार रुपए लेने के बाद भी ओसाफ की ब्लैकमेलिंग जारी रही। वह बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता रहा। तंग आकर छात्रा ने उसे सोशल मीडिया और फोन पर ब्लॉक कर दिया, तो ओसाफ ने अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल कर परेशान किया।

जब छात्रा नहीं मानी, तो ओसाफ ने निजी वीडियो छात्रा के दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद छात्रा ने अपने मौसेरे भाई और हिंदू संगठन के लोगों की मदद से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

धर्म परिवर्तन का दबाव डाला, जबरन दुआएं पढ़वाईं पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि ओसाफ उस पर धर्म बदलने का दबाव डालता था। उससे कई बार जबरन धार्मिक दुआएं भी पढ़वाई गईं। पुलिस ने ओसाफ अली खान का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 June 2026
भोपाल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का संचालनालय भोपाल से उज्जैन शिफ्ट करने के बाद अब मोहन सरकार उज्जैन में स्थायी सिंहस्थ मेला कार्यालय शुरू करने जा रही है। इससे संबंधित…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आजादी के समय देश का विभाजन भारत के इतिहास की बड़ी भूल थी। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश आजाद हुआ, उसी दिन…
 23 June 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और…
 23 June 2026
भोपाल, भोपाल वेस्टर्न बायपास को राज्य स्तरीय साधिकार समिति की मंजूरी मिल गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हुई एसएलईसी की मीटिंग में वेस्टर्न बायपास को मंजूरी दी…
 23 June 2026
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर जिला मुख्यालयों पर होने वाले कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे। यह एक तरह से विकास कार्यों के सोशल ऑडिट…
 23 June 2026
भोपाल। राजधानी में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं ने नई तरह की समस्या सामने रखी है।उन्होंने कहा कि उन्हें बिजली की खपत या मीटर की रीडिंग से…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार बाजार से कर्ज लेने जा रही है, इस बार यह करीब ढाई हजार करोड़ रुपये से ऊपर का है। इसके साथ ही इस फाइनेंशियल ईयर में…
 23 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के ट्रांसफर के बाद कई विभागों में बड़ी अनियमिता सामने आ रही है। कई स्थानों पर सीनियर्स की जगह बड़े पदों पर…
 23 June 2026
भोपाल। री-नीट 2026 परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) मुख्यालय पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। परीक्षा केंद्रों से एकत्रित…
Advt.