रीवा में किशोर को 3 आरोपियों ने रोका, मुंह में पैर रख मवेशियों की तरह पीटा

Updated on 30-11-2022 05:19 PM

रीवा में 12वीं के छात्र को उसके ही दोस्तों ने जानवरों की तरह पीटा। मुंह पर पैर रखकर छात्र को डंडों से मारा गया। मारपीट में एक-दो डंडे टूट भी गए। छात्र जब तक बेदम नहीं हो गया, तब तक आरोपी छात्र को पीटते रहे। छात्र छोड़ देने के लिए गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपी नहीं पसीजे। घटना 15 दिन पहले की है। अब आरोपियों ने अपनी धमक जमाने के लिए खुद ये VIDEO वायरल कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, दो की तलाश की जा रही है।

घटना जवा थाने के इटौरा गांव की है। जवा थाना प्रभारी गीतांजलि सिंह ने बताया कि 17 साल के छात्र के साथ 3 आरोपियों ने 15 दिन पहले मारपीट की। इसका VIDEO शुक्रवार शमा लोकल वॉट्सऐप ग्रुप में वायरल हुआ। जांच की गई तो पता चला कि VIDEO जवा थाने के इटौरी गांव का है। आरोपी छात्र के ही गांव के हैं। नशे के आदी हैं।

क्या है VIDEO में?

दो आरोपी छात्रा के एक-एक पैर को पकड़े हुए हैं। एक आरोपी अपना पैर छात्र के मुंह पर रखा हुआ है, दूसरा आरोपी डंडा लिए हुए है और बुरी तरह छात्र को पीट रहा है। छात्र गिड़गिड़ा रहा है। हाथ जोड़ रहा है। आरोपी उसे पीटते जा रहे हैं। आरोपियों का तीसरा साथी VIDEO बना रहा है और अपने साथी छात्रों को और पीटने के लिए उकसा रहा है।

क्या है विवाद की वजह?

15 दिन पहले छात्र के साथ मारपीट हुई, वह डर की वजह से खामोश रहा। किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन, अब जब आरोपियों ने छात्र का VIDEO खुद अपनी धमक जमाने के लिए वायरल कर दिया, तब छात्र अपने परिवार के साथ थाने पहुंचा। इधर, पुलिस भी VIDEO के आधार पर पड़ताल कर रही है। छात्र से पूछताछ के बाद जवा पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। छात्र का कहना है कि आरोपियों ने उससे नशे के लिए पैसों की मांग की थी। पैसे नहीं दिए तो बुरी तरह पीटा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.