एमपी में 5 साल में लव जिहाद के 283 केस हुए दर्ज, 73 किशोरियों को भी बनाया गया शिकार

Updated on 06-08-2025 12:10 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा में बताया कि 2020 से लेकर अब तक प्रदेश में लव जिहाद के 283 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इनमें 18 वर्ष से कम उम्र की 73 किशोरियां लव जिहाद की शिकार हुईं हैं। 173 प्रकरण न्यायालयों में चल रहे हैं। सर्वाधिक 55 प्रकरण इंदौर में दर्ज किए गए हैं। दूसरे नंबर पर भोपाल में 33 प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि लव जिहाद के प्रकरणों को रोकने के लिए मप्र धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 27 मार्च 2021 से लागू किया गया है। उन्होंने यह जानकारी विधायक आशीष गोविंद शर्मा के एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। बताया कि असुरक्षित बालिकाओं/ महिलाओं को लक्ष्य बनाकर उनका शोषण करने एवं भय या दबाव पूर्वक मतांतरण करने की घटनाओं की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय ने चार मई 2025 को राज्य स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।

मालवा निमाड़ में सर्वाधिक लड़कियां हुईं लव जिहाद की शिकार

लव जिहाद के सर्वाधिक प्रकरण मालवा निमाड़ अंचल के पुलिस थानों में दर्ज किए गए। पहले नंबर पर इंदौर है। यहां नगरीय क्षेत्र के पुलिस थानों में लव जिहाद के 55 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इंदौर ग्रामीण में 16, धार में 13, झाबुआ में तीन, खरगोन में 10, खंडवा में 12, बड़वानी में चार, बुरहानपुर में तीन मामले सामने आए।

वहीं उज्जैन में 12, देवास में तीन, शाजापुर में आठ, आगर में पांच, मंदसौर में चार, रतलाम व नीमच में तीन-तीन, ग्वालियर में छह, गुना व अशोकनगर में तीन-तीन, भिंड में दो, जबलपुर में पांच, छिंदवाड़ा में चार, नरसिंहपुर में दो, सिवनी में सात, सागर में दो, दमोह में तीन, टीकमगढ़ में दो, छतरपुर में 11, रीवा में पांच, सतना में दो, मैहर में एक, शहडोल, अनूपपुर व नर्मदापुरम में दो-दो, हरदा में छह, बैतूल में पांच, रायसेन में एक, भोपाल नगरीय 33, सीहोर में आठ, राजगढ़ में पांच, बालाघाट में दो, विदिशा, मंडला और डिंडौरी में एक-एक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.