लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव की अध्यक्षता में 273वीं राज्य स्तरीय निविदा निराकरण समिति की बैठक हुई

Updated on 20-05-2023 06:36 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग की 273वीं राज्य स्तरीय निविदा निराकरण समिति की बैठक हुई। इसमें 186 करोड़ 84 लाख रूपये की लागत के 6 सीएम राइज स्कूल की निविदा स्वीकृत की गई। साथ ही 64 करोड़ रूपये की लागत के 4 कार्य समिति द्वारा स्वीकृत किए गए। प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री सुखवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक जिले में सीएम राइज स्कूल का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण किया जाएगा। श्योपुर जिले में बनने वाले सीएम राइज स्कूल के लिए 25 करोड़ 42 लाख रूपये, शिवपुरी जिले के पोहरी में स्कूल निर्माण के लिए 24 करोड़ 29 लाख रूपये, शिवपुरी शहर के लिए 36 करोड़ 6 लाख रूपये, शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के लिए 25 करोड़ 16 लाख रूपये, रीवा शहर में बनाए जाने वाले सीएम राइज स्कूल के लिए 53 करोड़ 15 लाख रूपये तथा अनूपपुर जिले में बदरा कोलियारी में सीएम राइज स्कूल के लिए 22 करोड़ 77 लाख रूपये की निविदा स्वीकृत की गई है।

दतिया जिले की भाण्डेर तथा श्योपुर जिले की विजयपुर तहसील में संयुक्त अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय भवन निर्माण, प्रत्येक के लिए 8 करोड़ 9 लाख रूपये, सागर के बुन्देलखण्ड चिकित्सा महाविद्यालय के उन्नयन कार्य के लिए 36 करोड़ 93 लाख रूपये और जबलपुर में कुंडम में आईटीआई निर्माण के लिए 11 करोड़ 47 लाख रूपये की निविदा स्वीकृत हुई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.