ट्रक से 271 बोरी अवैध कच्चा तंबाकू जब्त, चालक गिरफ्तार

Updated on 05-12-2025 12:15 PM

जशपुर। जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर सक्रिय पुलिस टीम ने लोदाम क्षेत्र में रोकथाम कार्रवाई करते हुए एक अशोक लिलैंड ट्रक (UP 78 LN 0509) से भारी मात्रा में अवैध कच्चा तंबाकू बरामद किया है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक अवधेश सिंह को हिरासत में ले लिया है। ट्रक में कुल 271 बोरी कच्चा तंबाकू मिली, जिसकी अनुमानित कीमत 5,18,932 रुपये आंकी गई है।

बिल्टी और वाहन नंबर में अंतर ने बढ़ाई पुलिस की शंका

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लोदाम क्षेत्र से एक ट्रक अवैध तंबाकू लेकर गुजरने वाला है। इस पर पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर वाहन को रोका। जांच के दौरान चालक अवधेश सिंह, निवासी निवालुद्दीनपुर थाना सफीपुर, जिला उन्नाव (उ.प्र.) वाहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने जब ट्रक में मौजूद बिल्टी नंबर और वाहन नंबर की जांच की, तो दोनों में स्पष्ट अंतर पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने वाहन का निरीक्षण किया और भीतर रखी 271 बोरियों में भरा कच्चा तंबाकू बरामद किया। वाहन से प्राप्त दस्तावेजों के अभाव और संदिग्ध परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस ने ट्रक और माल—दोनों को बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जप्त कर लिया है।

गुजरात से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था तंबाकू

प्राथमिक पूछताछ में चालक अवधेश सिंह ने पुलिस को बताया कि तंबाकू गुजरात से लोड किया गया था और इसे पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। हालांकि वह इस अवैध माल की ढुलाई से संबंधित किसी वैध अनुमति या बिल्टी को सत्यापित रूप में प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस अभी चालक से नेटवर्क और सप्लायर की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे तस्करी गिरोह का खुलासा किया जा सके।

29 नवंबर को भी पकड़े गए थे दो ट्रक

जशपुर जिले में अवैध तंबाकू और नशे के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 29 नवंबर को भी लोदाम क्षेत्र से दो ट्रकों में 200 बोरी कच्चा तंबाकू जब्त किया गया था, जिसकी कीमत 4,18,320 रुपये आंकी गई थी।

लगातार हो रही जब्तियों से यह स्पष्ट है कि जिले में नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस ने शिकंजा और कस लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, प्रधान आरक्षक विनोद भगत, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा और आरक्षक धनसाय राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम ने सटीक जानकारी, मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के माध्यम से बड़ी मात्रा में अवैध तंबाकू की तस्करी को रोक दिया।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने दी कड़ी चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में नशे और अवैध तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल व्यक्तियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, आम जनता से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध नशा, तंबाकू या ड्रग्स तस्करी की जानकारी मिलती है, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस ऐसी सूचनाओं को गोपनीय रखते हुए तत्काल कार्रवाई करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.