मध्‍य प्रदेश में 27 आबकारी अधिकारियों के तबादले, 14 एईसी, डीईओ बदले

Updated on 21-03-2025 01:41 PM
भोपाल। वाणिज्यिक कर विभाग ने 27 आबकारी अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें सहायक आबकारी आयुक्त जिला भोपाल दीपम रायचुरिया को राज्य उड़नदस्ता भोपाल की कमान सौंपी गई है। उन्हीं के साथ 14 सहायक आबकारी आयुक्त (एईसी), जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) के तबादले किए हैं। वहीं 10 सहायक जिला आबकारी अधिकारी और तीन उपायुक्त आबकारी एवं सहायक आबकारी आयुक्त भी बदले गए हैं। इनमें उपायुक्त आबकारी मुकेश नेमा को संभागीय उड़नदस्ता संभाग इंदौर से मुख्यालय ग्वालियर, उपायुक्त आबकारी संजय तिवारी को संभागीय उड़नदस्ता उज्जैन से संभागीय उड़नदस्ता इंदौर, सहायक आबकारी आयुक्त हर्षवर्धन राय को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता भोपाल से प्रभारी उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग उज्जैन पदस्थ किया है।

14 सहायक आबकारी आयुक्त और जिला आबकारी अधिकारियों के तबादले

  • वाणिज्यिक कर विभाग ने 14 सहायक आबकारी आयुक्त (एईसी), जिला आबकारी अधिकारियों (डीईओ) के तबादले किए हैं।
  • इनमें एईसी राजनारायण सोनी को उज्जैन से धार, अभिषेक तिवारी ख्ररगोन से इंदौर, संजीव कुमार दुबे मुख्यालय ग्वालियर से जबलपुर, विक्रमदीप सांगर धार से उज्जैन, प्रभारी एईसी दीपक अवस्थी को सागर से रायसेन
  • वीरेंद्र सिंह धाकड़ को डीईओ बुरहानपुर से प्रभारी एईसी भोपाल, एईसी सत्यनारायण दुबे मुख्यालय ग्वालियर से खरगोन, डीईओ विभा मरकाम सतना से कटनी
  • कीर्ति दुबे प्रभारी एईसी संभागीय उड़नदस्ता रीवा से सागर, नवीन चंद्र पांडेय प्रभारी डीईओ संभागीय उड़नदस्ता भोपाल से सतना
  • मनीष ख्ररे एईसी इंदौर से मुख्यालय ग्वालियर, दीपम रायचुरिया एईसी भोपाल से राज्य उड़नदस्ता भोपाल
  • वंदना पांडेय एईसी रायसेन से संभागीय उड़नदस्ता भोपाल, रामकृष्ण बघेल प्रभारी डीईओ कटनी से सहायक डीईओ संभागीय उड़नदस्ता रीवा पदस्थ किया गया है।

10 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों को प्रभारी डीईओ किया पदस्थ

10 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों में एनपी सिंह को नर्मदापुरम से प्रभारी डीईओ नीमच, राजीव प्रसाद द्विवेदी धार से आगर मालवा, राधेश्याम राय धार से निवाड़ी, संतोष सिंह कुशवाह खंडवा से सीधी, बद्रीलाल दांगी शाजापुर से मंदसौर, महेश कुमार गौड़ गुना से भिंड, कमल सिंह सिकरवार देवास से श्योपुर, रामहंश पचौरी इंदौर से डिंडौरी, मुकेश मौर्य विदिशा से पन्ना और संतोष कुमार सिंह को प्रभारी डीईओ से प्रभारी डीईओ संभागीय उड़नदस्ता संभाग सागर पदस्थ किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.