घास पर बैठने के 2500 रुपये, मिलने लगे भारत-पाक एशिया कप मैच के टिकट, कैसे करें बुक

Updated on 18-08-2023 02:22 PM
Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच ब्लॉकबस्टर एशिया कप 2023 के टिकटों की ब्रिकी की घोषणा हो गई है। दोनों कट्टर प्रतिद्वंद्वी 2 सितंबर को ग्रुप राउंड के मुकाबले के लिए कैंडी में आमने-सामने होंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से गुरुवार को टिकटों की ब्रिकी शुरू की गई। भारत और पाकिस्तान के बीच सिर्फ आईसीसी या एसीसी के मुकाबलों में ही टक्कर होती है। इसलिए फैंस किसी भी कीमत पर मैच मिस नहीं करना चाहते। इसी वजह से इसके टिकट भी काफी महंगे होते हैं।

2500 से शुरू हो रहे टिकट

भारत और पाकिस्तान के ग्रुप राउंट मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 30 डॉलर यानी करीब 2500 रुपये है। यह टिकट लेने पर आपको बैठने के लिए कोई सीट नहीं मिलेगा। आपको घास पर बैठकर मुकाबला देखना होगा। सीट पाने के लिए कम सम कम आपको 10 हजार रुपये खर्च करने होंगे। भारत और पाकिस्तान के मैच का सबसे महंगा टिकट करीब 25 हजार रुपये का है।

दूसरे मैचों के टिकट काफी सस्ते

भारत और पाकिस्तान का अलावा अन्य मैचों के टिकट इससे काफी कम रेट में मिल रहे हैं। अन्य मैचों के वीआईपी टिकट भी 3000 तक में मिल जा रहे हैं। 31 अगस्त को श्रीलंका की टीम अपने ही घर में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगी। उस मैच की वीवीआई टिकट की कीमत 2900 रुपये है।

अभी सुपर-4 के टिकट मिलने शुरू नहीं हुए हैं। भारत और पाकिस्तान की टक्कर 10 सितंबर को भी हो सकती है। वहीं फाइनल में भी दोनों के भिड़ने की संभावना है। 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का फाइनल होना है।


कैसे बुक करें टिकट

  • वेबसाइट - pcb.bookme.pk पर जाएँ।
  • इस पेज पर पाकिस्तान बनाम भारत मैच चुनें।
  • अपनी पसंद के कैटेगरी और सीटों का चयन करें।
  • अपना नाम, पासपोर्ट डिटेल आदि जैसे व्यक्तिगत विवरण भरें।
  • अपने मनपसंद तरीके से पेमेंट करें।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     26 June 2026
    नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
     26 June 2026
    नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
     26 June 2026
    गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
     24 June 2026
    नई दिल्ली: एफआईएच प्रो लीग में मंगलवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच के शुरू होने से पहले दोनों ही देशों का राष्ट्रगान हुआ। इस…
     24 June 2026
    नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बड़ी ट्रेड डील हुई है। इसके तहत विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स चले गए हैं।…
     24 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर चर्चा है कि दोनों खिलाड़ी अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का हिस्सा…
     24 June 2026
    नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा देखने को मिल रहा है। 23 जून को पाकिस्तान को मात देकर टीम ने सेमीफनल की ओर मजबूती से…
     24 June 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 23 जून को दिल्ली में…
    Advt.