भिंड में पुलिस वाहनों से 250 लीटर डीजल चोरी:रक्षित निरीक्षक परिसर में खड़े 6 वाहनों से 24 हजार का डीजल पार

Updated on 04-12-2022 05:15 PM

भिंड पुलिस का खौंफ चोरों के मन में नहीं रहा। यही कारण है कि चोरों नेपुलिस वाहनों को निशाना बनाया। रक्षित निरीक्षक कार्यालय परिसर में खड़े छह वाहनों से 250 लीटर डीजल चोरी की वारदात हुई है। ये मामला सिटी कोतवाली थाना में दर्ज भी कराया गया। हालांकि इस मामले पुलिस के अफसरों ने चुप्पी साध ली है।

भिंड के सिटी कोतवाली थाना में बीते 30 नवंबर को रक्षित निरीक्षक कार्यालय (आरई) में एमटी शाखा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक राम बिहारी यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 29 तारीख की रात को पुलिस वाहनों को कार्यालय परिसर के मैदान में डीजल का गैज नाप कर खड़ा कराया गया था। दूसरे दिन 30 नवंबर को जब गाड़ियों को चेक किया गया। तब गाड़ियों के अंदर से ढाई सौ लीटर डीजल चोरी होना पाया गया। सहायक उपनिरीक्षक यादव ने इस बात की जानकारी फोन के माध्यम से आरई रजनी गुर्जर व सूबेदार अखिलेश शर्मा को दी। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अफसरों के आदेश पर अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली थाने में अपराध क्रमांक 526/22 में मामला दर्ज कराया गया। कोतवाली थाना पुलिस ने 250 लीटर डीजल अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला दर्ज किया है जिसकी कीमत करीब 24 हजार बताई जा रही है।

इन वाहनों से हुआ डीजल चोरी

पुलिस लाइन के आर आई कार्यालय परिसर में एमटी शाखा के वाहन क्रमांक एमपी03 3308 एमपी 03 5088, एमपी 03 4684 एमपी 03 3189 एमपी 03 ए8846, एमपी 03 ए 5589 से डीजल चोरी की वारदात हुई है। डीजल चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों ने पुरानी रक्षित निरीक्षक कार्यालय से होते हुए सब्जी मंडी होते हुए चोर डीजल ले गए। सुबह के समय फरियादी ने वाहनों से निकाले गए डीजल को फैला हुआ देखा और वरिष्ठ अफसरों को भी अवगत कराया। हालांकि पुलिस इस मामले में गुपचुप तरीके पड़ताल कर रही है। डीजल चोरी की वारदात में विभागीय लोगों पर भी शक जाहिर किया जा रहा है।

एसपी ऑफिस से 500 मीटर दूरी पर वारदात

डीजल चोरी की वारदात एसपी ऑफिस के सामने स्थित आर आई कार्यालय परिसर में हुई है। सबसे खास बात यह है कि पुलिस इस मामले में फरियादी भी बन चुकी है यह मामला घटित होने के बाद पुलिस ने चोरी चुपके एफ आई आर भी दर्ज की है। चोरों ने एसपी ऑफिस के सामने करीब 500 मीटर दूरी पर पुलिस वाहनों से डीजल चोरी की वारदात को अंजाम देकर एक बार फिर से पुलिस को चुनौती दी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.