भोपाल जिले में 250 अवैध काॅलोनियां चिह्नित, केवल 6 पर बन सके प्रकरण

Updated on 23-05-2024 11:34 AM
भोपाल। जिले में राजस्व अधिकारियों द्वारा अब तक सिर्फ 250 अवैध काॅलोनियों को चिह्नित किया गया है। जबकि छह के खिलाफ ही प्रकरण बनाए गए हैं ।वह सभी हुजूर तहसील के हैं।अवैध काॅलोनियों को लेकर किया जा रहा सर्वे की गति काफी धीमी है।यही कारण है कि अब तक इतनी कम ही अवैध कालोनी चिह्नित की जा सकी हैं।

सर्वे की धीमी गति को लेकर कलेक्टर काैशलेंद्र विक्रम सिंह ने सोमवार को हुई बैठक में राजस्व अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी है कि वह अवैध काॅलोनियों के सर्वे में तेजी लाएं और सख्त से सख्त कार्रवाई करें।इसके बाद मंगलवार को अवैध काॅलोनी पर बुलडोजर चलाया गया तो वहीं हुजूर और कोलार में राजस्व अमला सक्रिय हो गया है।

सख्ती दिखाई तब सामने आई जानकारी

कलेक्टर ने बैठक में नामांतरण, बंटवारे और तेजी से विकसित हो रही काॅलोनियों पर संज्ञान लेते हुए नाराजगी व्यक्त की थी। इस बैठक के दौरान 250 काॅलोनियों की जानकारी सामने आई थी। कलेक्टर ने इन पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, साथ ही अन्य काॅलोनियों की पहचान करने के लिए कहा था। इसके बाद हुजूर एसडीएम आशुतोष शर्मा ने अपने अधीनस्थ न्यायालयों से अवैध कालोनियों की जानकारी बुलाई है।

उनका कहना है कि जानकारी आने के बाद कलेक्टर को कार्रवाई के लिए भेज दिया जाएगा। इधर, एसडीएम एमपी नगर ने अपने अमले को मैदान में भेजकर अवैध काॅलोनियों की जानकारी एकत्रित कराई। उनका कहना है पूरी जांच कराने के बाद यह जानकारी कलेक्टर को सौंप दी जाएगी। कोलार एसडीएम रविशंकर राय ने भी अपने अमले से अवैध काॅलोनियों की जानकारी एकत्रित कराई है।

पुरानी फाइलें खंगाल रहे अधिकारी

कलेक्टर द्वारा फटकार लगने के लिए हुजूर, कोलार, बैरसिया, गाेविंदपुरा सहित सातों सर्कल के एसडीएम, तहसीलदारों ने अपने-अपने क्षेत्र में इस तरह की काॅलोनियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। पुराने प्रकरणों की फाइलें भी तलाशी जा रही हैं। काॅलोनियों में विकास अनुमति, डायवर्जन, टीएंडसीपी की अनुमति सहित नगर निगम की अनुमति की जांच की जा रही है।इस तरह से जिला प्रशासन द्वारा अवैध काॅलोनियों की जानकारी एकत्रित कर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद इन कालोनियों की रजिस्ट्री और नामांतरण पर रोक लगाई जाएगी।

अवैध काॅलोनियों को लेकर यह है प्रशासन की योजना

जिले में अवैध काॅलोनियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा कानूनी कार्रवाई करने के साथ ही विकास की योजना भी तैयार की गई है। इसका लोगों पर भी अलग-अलग असर पड़ेगा। जहां पूरी कालोनी में प्लॉट कट चुके हैं, वहां काॅलोनाइजर पर कार्रवाई होगी, पर खाली प्लाट नहीं होने से प्रशासन वहां कोई प्लान ही नहीं बना पाएगा। ऐसे में लोगों को अपने प्लाट वैध कराने के लिए स्वयं आवेदन करना होगा।इसके अलावा जिन काॅलोनी में खाली प्लाट हैं प्रशासन उन्हें अधिग्रहित कर लेगा। इन प्लाटों की नीलामी होगी और उससे मिलने वाली राशि और लोगों से फीस लेकर पानी, बिजली, सड़क, सीवेज आदि सुविधाओं सहित विकास कार्य कराए जाएंगे।

255 पर हो चुकी एफआईआर

वर्ष 2016 या उससे पहले बनी काॅलोनियों को वैध माना गया है। जिले में कुल 576 अवैध काॅलोनी चिह्नित की गई हैं। इनमें से 321 को वैध श्रेणी में रखा गया है जबकि 255 को अवैध करार देते हुए दिसंबर 2023 तक उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई जा चुकी है। इन काॅलोनियों को नियमित करने के लिए प्रत्येक मकान मालिक को आवेदन करना होगा।

इनका कहना है

जिले के सभी एसडीएम और तहसीलदारों से अवैध काॅलोनियों का सर्वे कर चिह्नित करने के लिए कहा गया है।इसके आधार पर अवैध कालोनियों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।सभी एसडीएम को अवैध काॅलोनाइजरों पर प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.